1 अर्थव्यवस्था एवं इसके विकास का इतिहास Objective

1 अर्थव्यवस्था एवं इसके विकास का इतिहास Objective

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर

सही विकल्प चुनें।

प्रश्न 1.
निम्न को प्राथमिक क्षेत्र भी कहा जाता है
(क) सेवा क्षेत्र
(ख) कृषि क्षेत्र
(ग) औद्योगिक क्षेत्र
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-
(ख) कृषि क्षेत्र

प्रश्न 2.
इनमें कौन-से देश में मिश्रित अर्थव्यवस्था है
(क) अमेरिका
(ख) रूस
(ग) भारत
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-
(ग) भारत

प्रश्न 3.
भारत में योजना आयोग का गठन कब किया गया था?
(क) 15 मार्च, 1950
(ख) 15 सितम्बर, 1950
(ग) 15 अक्टूबर, 1951
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-
(क) 15 मार्च, 1950

प्रश्न 4.
जिस देश का राष्ट्रीय आय अधिक होता है वह देश कहलाता है
(क) अविकसित
(ख) विकसित
(ग) अर्द्ध-विकसित
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-
(ख) विकसित

प्रश्न 5.
इनमें से किसे पिछड़ा राज्य कहा जाता है ?
(क) पंजाब
(ख) केरल
(ग) बिहार
(घ) दिल्ली
उत्तर-
(ग) बिहार

प्रश्न 1.
भारत की प्रतिव्यक्ति आय (2004 के आंकड़ों के अनुसार) कितनी है
(क) 22,000 रु. प्रतिवर्ष
(ख) 16,000 रु. प्रतिवर्ष
(ग) 28,000 रु. प्रतिवर्ष
(घ) 25,000 रु. प्रतिवर्ष
उत्तर-
(ग) 28,000 रु. प्रतिवर्ष

प्रश्न 2.
आर्थिक क्रियाओं का उद्देश्य होता है।
(क) जीविकोपार्जन
(ख) मनोरंजन
(ग) ‘क’ और ‘ख’ दोनों
(घ) इनमें कोई नहीं
उत्तर-
(क) जीविकोपार्जन

प्रश्न 3.
सामान्यतः किसी देश के विकास का स्तर किस आधार पर निर्धारित किया जा सकता
(क) प्रतिव्यक्ति आय
(ख) साक्षरता-दर
(ग) स्वास्थ्य की स्थिति
(घ) इनमें सभी.
उत्तर-
(घ) इनमें सभी.

प्रश्न 4.
भारत के पड़ोसी देशों में किस देश की प्रतिव्यक्ति आय सबसे अधिक है?
(क) पाकिस्तान
(ख) बांग्लादेश
(ग) श्रीलंका
(घ) नेपाल
उत्तर-
(ग) श्रीलंका

प्रश्न 5.
मानव विकास की दृष्टि से भारत के पड़ोसी देशों में किस देश की स्थिति इससे बेहतर है?
(क) बांग्लादेश
(ख) नेपाल
(ग) म्यांमार
(घ) श्रीलंका
उत्तर-
(घ) श्रीलंका

Leave a Comment