जयतु संस्कृतम् Subjective Queations

पंचादशः पाठ:

जयतु संस्कृतम् (संस्कृत की जय हो)

  1. संस्कृत भाषा की विशेषताओं को लिखें।

उत्तर- संस्कृत शुद्ध, सभ्‍य तथा देवभाषा है। यह कल्याणकारी है। यह सुन्दर राग, ताल और लययुक्‍त है। संस्कृत भाषा सरल एवं सुबोध है। यह सीखने में आसान है। अतः यह विशिष्ट भाषा है।

  1. हमें संस्कृत क्यों सीखना चाहिए?

उत्तर- संस्कृत सीखने से हम संस्कारवान होते हैं। इसके अध्ययन से चारों प्रकार के पुरुषार्थ की प्राप्‍ति होती है। इससे उत्तम आचरण का ज्ञान होता है। इसके अध्ययन से संसार में मानवता की स्थापना संभव है। यह विश्व में एकता स्थापित करने वाली है, अत: हमें संस्कृत अवश्य सीखना चाहिए।

Leave a Comment