Prakash ka Pravartan Class 10 Objective – प्रकाश का परावर्तन

Prakash ka Pravartan Class 10 Objective : दिया गया पेज में कक्षा 10 विज्ञान पाठ 1 प्रकाश का परावर्तन के वस्‍तुनिष्‍ठ प्रश्‍न का अध्‍ययन करने वाले हैं, जो परीक्षा की दृष्टि से अति उपयोगी है।

Prakash ka Pravartan Class 10 Objective

1. प्रकाश का परावर्तन

प्रश्‍न 1. प्रकाश के परावर्तन के कितने नियम हैं?

(a) एक
(b) दो
(c) तीन
(d) चार

उत्तर— (b)

प्रश्‍न 2. परावर्तन के नियम से निर्धारित होता है

(a) आपतन कोण = परावर्तन कोण
(b) परावर्तन कोण = अपवर्तन कोण
(c) आपतन कोण = विचलन कोण
(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (a)

प्रश्‍न 3. दंत विशेषज्ञ किस दर्पण का उपयोग मरीजों के दाँतों का बड़ा प्रतिबिंब देखने के लिए करता है?

(a) समतल दपर्ण
(b) अवतल दपर्ण
(c) उत्तल दपर्ण
(d) इनमें से सभी

उत्तर— (b)

प्रश्‍न 4. ईंट है

(a) पारभाषक
(b) अपारदर्शी पदार्थ 
(c) प्रदीप्‍त वस्‍तुएँ
(d) पारदर्शी पदार्थ

उत्तर— (b)

प्रश्‍न 5. दर्पण कितने प्रकार के होते है ?

(a) एक
(b) दो
(c) तीन
(d) चार

उत्तर— (c)

प्रश्‍न 6 गोलीय दर्पण कितने प्रकार का होता है?

(a) एक
(b) दो
(c) तीन
(d) चार

उत्तर— (b)

प्रश्‍न 7. समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब होता है

(a) आभासी और सीधा
(b) वास्‍तविक और उल्‍टा
(c) वास्‍तविक और सीधा
(d) आभासी और उल्‍टा

उत्तर— (a)

प्रश्‍न 8. गोलीय दर्पण के मध्‍यबिंदु को दर्पण का कहते हैं ?

(a) ध्रुव
(b) अक्ष
(c) कोटि
(d) वक्रता त्रिज्‍या

उत्तर— (a)

प्रश्‍न 9. प्रतिबिंब कितने प्रकार के होते हैं ?

(a) चार
(b) छ:
(c) दो
(d) तीन

उत्तर— (c)

प्रश्‍न 10. गोलीय दर्पण के ध्रुव से वक्रता केन्‍द्र को मिलानेवाली रेखा कहलाती हैं ?

(a) प्रधान अक्ष
(b) मुख्‍य अक्ष
(c) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (c)

प्रश्‍न 11. दर्पण या आईना प्रकाश के किस सिद्धांत पर कार्य करती है ?

(a) परावर्तन
(b) अपवर्तन
(c) वर्ण–विक्षेपण
(d) तीनों

उत्तर— (a)

प्रश्‍न 12. उत्तल दर्पण की फोकस दूरी होती है ?

(a) ऋणात्‍मक
(b) धनात्‍मक
(c) आवेशित
(d) कुचालक

उत्तर— (b)

प्रश्‍न 13. गोलीय दर्पण की फोकस दूरी उसकी वक्रता त्रिज्‍या कि

(a) दुगुनी होती है
(b) तीन गुनी होती है
(c) छ: गुनी होती है
(d) आधी होती है

उत्तर— (d)

प्रश्‍न 14. वाहनों के हेडलाइटों में किस दर्पण का उपयोग किया जाता है?

(a) उत्तल
(b) अवतल
(c) समतल
(d) तीनों

उत्तर— (b)

प्रश्‍न 15. अवतल दर्पण की फोकस दूरी होती है ?

(a) धनात्‍मक
(b) ऋणात्‍मक
(c) आवेशित
(d) तीनों

उत्तर— (b)

प्रश्‍न 16. वाहनों के साइड मिरर के रूप में किस दर्पण का उपयोग किया जाता है ?

(a) उत्तल
(b) अवतल
(c) समतल
(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (a)

प्रश्‍न 17. उत्तल दर्पण की वक्रता त्रिज्‍या होती है ?

(a) आवेशित
(b) ऋणात्‍मक
(c) धनात्‍मक
(d) कोई नहीं

उत्तर— (c)

प्रश्‍न 18. प्रतिबिंब की ऊँचाई और वस्‍तु की ऊँचाई के अनुपात को कहते है ?

(a) अवतल दर्पण
(b) उत्तल दर्पण
(c) समतल दर्पण
(d) आवर्धन

उत्तर— (d)

प्रश्‍न 19. दर्पण की चौड़ाई को दर्पण का कहते है ?

(a) पाक्ष्‍मभी
(b) द्वारक
(c) परितारिका
(d) भठ्टी

उत्तर— (b)

प्रश्‍न 20. समतल दर्पण की फोकस दूरी होती है ?

(a) 20 cm
(b) 40 cm
(c) 230 cm
(d) अनंत

उत्तर— (d)

प्रश्‍न 21. दर्पण के सामने किसी भी दूरी पर स्थित वस्‍तु का प्रतिबिंब सीधा प्रतीत होता है वह दर्पण है

(a) समतल
(b) उत्तल
(c) दोनों
(d) अवतल

उत्तर— (c)

प्रश्‍न 22. प्रकाश की किरणें गमन करती है

(a) सीधी रेखा
(b) टेढ़ी रेखा
(c) आर्वत रेखा
(d) क्षैतिज रेखा

उत्तर— (a)

प्रश्‍न 23. किस दर्पण का वास्‍तविक प्रतिबिंब नहीं बन सकता

(a) उत्तल
(b) अवतल
(c) समतल
(d) तीनों

उत्तर— (c)

प्रश्‍न 24. काल्‍पनिक प्रतिबिंब हमेशा

(a) टेढ़ा होता है
(b) सीधा होता है
(c) आर्वध होता है
(d) कोई नहीं

उत्तर— (b)

प्रश्‍न 25. अवतल दर्पण कि वक्रता त्रिज्‍या कैसी होती है ?

(a) धनात्‍मक
(b) ऋणात्‍मक
(c) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर— (b)

1 thought on “Prakash ka Pravartan Class 10 Objective – प्रकाश का परावर्तन”

Leave a Comment