पर्यटनम् Subjective Questions

एकादशः पाठः

पर्यटनम् (देशाटन)

  1. पञ्चवटी का धार्मिक महत्व लिखें। (2015A)

उत्तर- वनवास गमन काल में लक्ष्मण और सीता के साथ पञ्चवट में हो राम ने निवास किया था। यहाँ दीर्घकाल तक सीता सुरक्षित रही थी। इस कारण से इस स्थान का विशिष्ट महत्त्व है।

  1. सीता गुफा से सम्बद्ध क्या कथा प्रचलित है?

उत्तर- सीता गुफा से जुड़ी हुई कथा है कि जब शूर्पणखा का नाक काट दिया गया तब राम के आश्रम पर राक्षसों का आक्रमण बढ़ गया। इसलिए राम ने सीता के लिए एक गुफा का निर्माण किया और उसमें सीता को सुरक्षित रखते हुए खरदूषण आदि चौदह हजार राक्षसों से युद्ध किया।

  1. धार्मिक दृष्टि से नासिक की विशेषताओं को लिखें।

उत्तर- भारत में कुम्भ मेला चार जगहों में लगी हैं जिनमें एक नासिक भी है। यह पवित्र नदी गोदावरी के तट पर अवस्थित है। शूर्पणखा की नाक कटने के कारण इसको नासिक कहा गया। पञ्चवटी भी उसी क्षेत्र में अवस्थित है। नासिक क्षेत्र के गोदावरी तट पर ही प्रसिद्ध शिव का स्थान त्र्यम्‍बकेश्‍वर भी अवस्थित है। इस प्रकार यह एक विशिष्ट स्थल है।

Leave a Comment