प्राक् ऐतिहासिक काल | Prak Aitihasik kal kise kahte hain

इस पोस्‍ट में प्राक् ऐतिहासिक काल के बारे में सम्‍पूर्ण जानकारी (Prak Aitihasik kal kise kahate hain) को पढ़ेंगें, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के ल‍िएमहत्‍वपूर्ण है।

Prak Aitihasik kal kise kahte hain

  • अतीत का अध्ययन इतिहास कहलाता है।
  • इतिहस के जनक हेरोडोटस को कहते हैं।

इतिहास को 3 खण्डों में बाँटते हैं-

  1. प्राक् ऐतिहासिक काल
  2. आद्य ऐतिहासिक काल
  3. ऐतिहासिक काल

प्राक् ऐतिहासिक काल को 4 खंडों में बाँटते हैं-
1. पुरा पाषाण काल, 2. मध्य पाषाण काल, 3. नव पाषाण काल और 4. ताम्र पाषाण काल
आद्य ऐतिहासिक काल में सिंधु सभ्यता आता है। इसे कांसा सभ्‍यता या हड़प्‍पा सभ्‍यता के नाम से भी जाना जाता है।
ऐतिहासिक काल में निम्‍नलिखित खण्‍ड आते हैं-
प्राचीन काल, मध्य काल, आधुनिक काल, नेहरू काल और विश्व

(1) प्राक् ऐतिहासिक काल
इतिहास का वह समय जिसमें मानव लिखना पढ़ना नहीं जानता था तथा जिसके जानकारी केवल पुरातात्विक साक्ष्‍य से मिलती है, उसे प्राक् ऐतिहासिक काल कहते हैं। इस काल के अंतर्गत पाषाण काल को रखते हैं। इस काल में पत्‍थर के पत्‍थर का उपयोग अधिक होने के कारण इसे पाषाण काल कहते है।

पाषाण काल
वह समय जब मानव पत्‍थर के औजार एवं हथियार का उपयोग करता था, पाषाण काल कहलाता है।

पाषाण काल को 4 भागों में बाँटा गया है-
(1) पुरा पाषाण काल- यह इतिहास का सबसे प्रारम्भिक समय था। इस समय के मानव को आदि मानव कहा जाता है। इस समय का मानव खानाबदोश (खाद्य संग्राहक) अर्थात् उसके जीवन का मुख्‍य उद्देश्‍य जानवरों की भाँति ही अपना पेट भरना था। इस समय के मानव की सबसे बडी उपलब्धि आग की खोज थी।

(2) मध्‍य पाषाण- यह पूरापाषाण के बाद का काल था। इस समय मानव के हथियार छोटे आकार के थे। इस समय के मानव की सबसे प्रमुख कार्य अंत्‍येष्टि (अंतिम संस्‍कार) कार्यक्रम था।

 (3) नव या उत्तर पाषाण काल- इस काल में मानव ने स्‍थायी आवास बना लिया था। साथ ही मानव कृषि तथा पशुपालन भी प्रारंभ कर दिया। मानव ने इस काल में पहिया तथा मनका (घड़ा) की खोज की।

Note : (क) मानव ने सर्वप्रथम खेती 7000 ईसा पूर्व सुलेमान और किर्थर पहाड़ि‍यों के बीच की थी। पहली कृषि जौ एवं गेहूँ की हुई थी। सर्वप्रथम गेहूँ की खेती का साक्ष्‍य मेहरगढ़ (पाकिस्‍तान) तथा जौ की खेती का साक्ष्‍य इरान में मिला है।
(ख) मानव द्वारा पाला गया पहला पशु कुत्ता था।

(4) ताम्रपाषाण काल- यह पाषाण काल का अंतिम समय था। इस समय तांबे की खोज हुई थी। जिस कारण औद्योगीकरण शुरू हो गया। इसी औद्योगीकरण का विकसित रूप सिंधू सभ्‍यता में देखने को मिलता है।

प्रश्‍न 1.किस काल में मानव शिकारी (आखेटक) था?
उत्तर- पुरा पाषाण काल

प्रश्‍न 2.किस स्‍थान से पहली बार चावल का साक्ष्‍य मिला?
उत्तर- इलाहाबाद के कोल्डिहवा में।
Prak Aitihasik kal kise kahate hain

यूरोप में राष्‍ट्रवाद की सम्‍पूर्ण जानकारी

Watch Video- Click Here

Leave a Comment