भारतभूषा संस्कृतभाषा Subjective Questions

एकविंशतिः पाठः

भारतभूषा संस्कृतभाषा (भारत की शोभा संस्कृत भाषा है।)

  1. संस्कृत भाषा की विशेषता क्या है?

उत्तर- संस्कृत मधुर, सरस एवं सरल भाषा है। यह भारत की गौरवपूर्ण भाषा है। यह प्रत्येक भारतीयों के हदय में आनन्द प्रदान करती हैं। इससे भारतीय संस्कृति की रक्षा होती है। इससे राष्ट्र का पूर्ण विकास संभव है।

  1. ‘भारतभूषा संस्कृतभावा’ पाठ में कवि की क्या आकांक्षा है?

उत्तर- पाठ से प्रतीत होता है कि कवि संस्कृत भाषा का सम्यक् विकास चाहता है। उसकी अभिलाषा है कि सम्पूर्ण संसार में संस्कृत भाषा पुर्णरूपेण प्रयुक्त हो। विश्व संस्कृत की बोली से गुंजायमान हो। घरती सुसंस्कृत एवं संस्कृतमय हो।

  1. कवि की भारतीयों से क्या अपेक्षा है?

उत्तर- कवि भारतीयों से आशा करता है कि देश की प्राचीन भाषा संस्कृत को अक्षुण्ण बनाये रखेंगे। भाषा एवं राष्ट्र के प्रति श्रद्धा रखेंगे। भारतीयों का पेशा पवित्र होगा। मन, वचन तथा कर्म से संस्कृत के विकास में तत्पर रहेंगे।

Leave a Comment