संस्‍कृतेन जीवनम् Subjective Questions

दशम: पाठ: संस्‍कृतेन जीवनम् (संस्कत से ही जीवन सफल होता है)

  1. संस्कृत भाषा की क्या-क्या विशेषताएं हैं?

उत्तर- संस्कृत मित्र जैसा आनन्द देनेवाला होता है। इससे वाचा-शक्ति शीघ्र बढ़ती है। इससे वाणी में ओजस्विता आती है। इसके अध्ययन से शाब्दिक ज्ञान में अधिकाधिक वृद्धि होती है। संस्कृत बोलने से अहंकार नष्ट होता है। संस्कृत मानव को विकासोन्मय बनाता है। अतः यह अति विशिष्ट भाषा है।

  1. ‘संस्कृत जीवन है’ कैसे?

उत्तर- संस्कृत वाणी में ओजस्विता, सरसता एवं मधुरता प्रदान करता है। संस्कृत में जीवन का सार ज्ञान निहित है। इसके माध्यम से ध्वनि में शाब्दिक जान, सदाचार का ज्ञान, धर्म एवं विज्ञान की जानकारी में वृद्धि होती है। इससे देवता प्रसन्न होते हैं। अत: संस्कृत जीवन है।

Leave a Comment