सत्यप्रियता Subjective Questions

अष्टादशः पाठः

सत्यप्रियता

  1. ‘सत्यप्रियता’ पाठ के आधार पर विधानचन्द्र के गुणों का वर्णन करें। (2013A)

उत्तर- विधानचन्द्र राय सत्यप्रिय थे। वे मेधाव भी थे। उनमें काम करने की असीम क्षमता थी। वे कुशल राजनेता भी थे। उनमें सफल चिकित्सक का गुण भी था।

  1. विधानचन्द्र राय पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।

अथवा, ‘सत्यप्रियता’ पाठ के आधार पर विधानचन्द्र के चरित्र का वर्णन करें। (2013A)

उत्तर- विधानचन्द्र राय महान राजनीतिज्ञ एवं चिकित्सक थे। भारत रत्न की उपाधि से पुरस्कृत बंगाल के मुख्यमंत्री थे। वे अत्‍यन्त प्रतिभाशाली थे। उन्होंने प्रत्येक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वे सत्यनिष्ठ थे। सत्य मार्ग पर चलना उनके लिए सबसे बड़ा धर्म था।

Leave a Comment