समाजवाद एवं साम्यवाद में अंतर स्‍पष्‍ट करें।

समाजवाद एवं साम्यवाद में अंतर स्‍पष्‍ट करें।

समाजवाद-

  • समाज को महत्व दिया जाता है।
  • समाज में असमानता को कम करके समानता स्थापित करने की बात करता है।
  • असमानता को दूर करने के लिए राज्य को उपयोगी माना जाता है।
  • ऐसा माना जाता है कि राज्य ही समाज में समानता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
  • समाजवाद में प्रत्येक व्यक्ति की क्षमता के अनुसार कार्य दिया जाने तथा कार्य के अनुसार वेतन की बात किया जाता है।
  • ज्यादा काम करने पर ज्यादा वेतन और कम काम करने पर कम वेतन देने पर जोर देता है।

साम्यवाद-

  • साम्यवादी राज्य को समाप्त करना चाहते हैं।
  • क्योंकि राज्य द्वारा शोषण करने वालो को बल मिलता है।
  • साम्यवादी कहते हैं कि इन दो वर्गों में संघर्ष जरूर होगा और जिस दिन संघर्ष-क्रांति करा जायेगा तब ही शोषित वर्ग जीत सकेगा।
  • शोषित वर्ग इसलिए जीतेगा क्योंकि शोषित वर्ग बहुत अधिक संख्या में होते हैं।
  • शोषण करने वाले लोग कम होते हैं।
  • जब शोषित जीत जायेंगे तब समानता आऐगी।
  • आर्थिक स्थिति में समानता हो।
  • आवश्यकता के अनुसार वेतन पर जोर देता है।

Leave a Comment