स्वामिनः विवेकानन्दस्य व्यथा Subjective Questions

द्वादश: पाठ:

स्वामिनः विवेकानन्दस्य व्यथा (स्वामी विवेकानन्द की व्यथा)

  1. 1893 ई0 में विश्व धर्म सम्मेलन कहाँ हुआ था? (2015A)

उत्तर- अमेरिका के शिकागो शहर में हुआ था।

  1. अमेरिका प्रवास के दरम्यान रात्रि विश्राम के समय विवेकानन्द क्यों रोने लगे थे?

 उत्तर- भोजनोपरान्त जब वे शयनकक्ष में सोने के लिए गए तब उन्हें अपने देश के गरीब बन्धु-बान्धवों को याद आ गयी। वहाँ की व्यवस्था देखकर उन्हें अनुभव हुआ कि उनके देश में अधिकतर लोग कितना दयनीय स्थिति में जीवन व्यतीत करते हैं। अधिकतर लोगों को अच्छा भोजन एवं आरामदायक बिछावन नसीब नहीं है। इन बातों का स्मरण ही उन्हें रोने को विवश कर दिया।

  1. ‘स्वामिनः विवेकानन्दस्य व्यथा’ पाठ में विवेकानन्‍द के किस गुण को उजागर किया गया है?

उत्तर- प्रस्तुत पाठ में विवेकानन्द की राष्ट्रभक्ति उद्घाटित है। पाठानुसार यह प्रतीत होता है कि वे देश के दीनहीन जनता के प्रति अपनत्व का भाव रखते थे। वे यहाँ की गरीब जनों का कल्पना करके रो पड़ते थे। पाठ में उनका परदु:खकातरता एवं सर्वे भवन्तु सुखिनः जैसे गुण का वर्णन किया गया है।

Leave a Comment