2. सत्ता में साझेदारी की कार्यप्रणाली Objective

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर

सही विकल्प चुनें:

प्रश्न 1. संघ राज्य की विशेषता नहीं है
(क) लिखित संविधान
(ख) शक्तियों का विभाजन
(ग) इकहरी शासन-व्यवस्था
(घ) सर्वोच्च न्यायपालिका
उत्तर-
(ग) इकहरी शासन-व्यवस्था

प्रश्न 2. संघ सरकार का उदाहरण है
(क) अमेरिका
(ख) चीन
(ग) ब्रिटेन
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-
(क) अमेरिका

प्रश्न 3. भारत में संघ एवं राज्यों के बीच अधिकारों का विभाजन कितनी सूचियों में हुआ है।
(क) संघीय सूची, राज्य सूची
(ख) संघीय सूची, राज्य सूची, समवर्ती सूची
उत्तर-
(ख) संघीय सूची, राज्य सूची, समवर्ती सूची

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

प्रश्न 4. सत्ता में साझेदारी सही है क्योंकि
(क) यह विविधता को अपने में समेट लेती है
(ख) देश की एकता को कमजोर करती है
(ग) फैसले की एकता को कमजोर करती है।
(घ) फैसले लेने में देरी कराती है।
उत्तर-
(क) यह विविधता को अपने में समेट लेती है

प्रश्न 5. सत्ता में भागीदारी की सर्वोत्तम प्रणाली कहाँ विकसित की गई है ?
(क) श्रीलंका में
(ख) भारत में
(ग) बेल्जियम में
(घ) पाकिस्तान में
उत्तर-
(ग) बेल्जियम में

प्रश्न 6. सत्ता में भागीदारी की आवश्यकता कहाँ पड़ती है ?
(क) क्षेत्र भाषा और जाति के आधार पर बँटे समाज में
(ख) क्षेत्रीय विभाजन वाले बड़े राज्य में ।
(ग) प्रत्येक लोकतांत्रिक राज्य में
(घ) उपर्युक्त तीनों में
उत्तर-
(घ) उपर्युक्त तीनों में

प्रश्न 7. बेल्जियम के किस शहर के स्कूलों में फ्रेंच बोलने पर रोक लगा दी गई है?
(क) ब्रसेल्स
(ख) मर्चटेम
(ग) मेन्स
(घ) नाम
उत्तर-
(ख) मर्चटेम

प्रश्न 8. सत्ता में भागीदारी का सही लाभ क्या है ?
(क) निर्णय लेने की प्रक्रिया में देरी
(ख) अस्थिरता और आपसी फूट में वृद्धि
(ग) विविधताओं में वृद्धि
(घ) विभिन्न समुदायों के बीच टकराव में कमी
उत्तर-
(घ) विभिन्न समुदायों के बीच टकराव में कमी

प्रश्न 9. बेल्जियम में सत्ता में भागीदारी के संदर्भ में सही बयान क्या है ?
(क) बहुसंख्यकों का प्रभुत्व बनाए रखने का प्रयास
(ख) फ्रेंच-भाषी अल्पसंख्यकों के हितों की उपेक्षा
(ग) संघीय शासन-व्यवस्था अपनाकर देश को भाषा के आधार पर टूटने से बचाना
(घ) क्षेत्रीय हितों को नजरअंदाज करना
उत्तर-
(ग) संघीय शासन-व्यवस्था अपनाकर देश को भाषा के आधार पर टूटने से बचाना

Leave a Comment