Bihar Board Class 12 Economics Solutions Chapter 2. उपभोक्‍ता व्‍यवहार एवं माँग

Bihar Board Class 12 Economics Solutions Chapter 2

  UNIT-II
उपभोक्‍ता व्‍यवहार एवं माँग

प्रश्‍न 1. स्‍थानापन्‍न वस्‍तुओं के लिए माँग की लोच होती है–
(क) शून्‍य
(ख) धनात्‍मक
(ग) ऋणात्‍मक
(घ) हमेशा इकाई से कम

उत्तर– (ख) धनात्‍मक

प्रश्‍न 2. निम्‍न में से कौन-सी जोड़ी स्‍थापान्‍न वस्‍तुएँ इंगित करती हे?
(क) कलम और स्‍याही
(ख) सेब औ आलू
(ग) चाय और कॉफी
(घ) कार और पेट्रोल

उत्तर– (ग) चाय और कॉफी

प्रश्‍न 3. वस्‍तु 1 का मूल्‍य घटने पर, बजट रेखा की प्रवणता (ढाल)
(क) बढ़ जाती है
(ख) घट जाती है
(ग) स्थिर रहती है
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर– (क) बढ़ जाती है

प्रश्‍न 4. आय एवं सामान्‍य वस्‍तु की माँग किस दिशा में गति करती है?
(क) समान दिशा में
(ख) विपरीत दिशा में
(ग) (क) एवं (ख) दोनों
(घ) इनमें कोई सम्‍बन्‍ध नहीं है

उत्तर– (ग) (क) एवं (ख) दोनों

प्रश्‍न 5. स्थिर पूँजी का उपभोग क्‍या कहलाता है?
(क) पूँजी निर्माण
(ख) घिसावट व्‍यय
(ग) निवेश
(घ) इनमें से सभी

उत्तर– (ख) घिसावट व्‍यय

प्रश्‍न 6. किसी वस्‍तु की मानवीय आवश्‍यकता को संतुष्‍ट करने की क्षमता है–––
(क) उपभोग
(ख) उपयोगिता
(ग) गुण
(घ) रूचि

उत्तर– (ख) उपयोगिता

प्रश्‍न 7. अन्‍य बातें सामान्‍य रही तो करों में कटौती से, उपभोग में क्‍या होता है?
(क) वृद्धि
(ख) कटौती
(ग) ऋणात्‍मक वृद्धि
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर– (क) वृद्धि

प्रश्‍न 8. एक युक्तिशील उपभोक्‍ता कैसे बंडल का चुनाव करता है?
(क) सबसे अच्‍छा
(ख) सबसे खराब
(ग) सर्वाधिक अधिमान वाला
(घ) (क) और (ग) दोनों

उत्तर– (घ) (क) और (ग) दोनों

प्रश्‍न 9. माँग की लोच की इकाई क्‍या है?
(क) रूपया
(ख) किलोग्राम
(ग) यह एक शुद्ध संख्‍या है
(घ) रूपया प्रति किलोग्राम

उत्तर– (ग) यह एक शुद्ध संख्‍या है

प्रश्‍न 10. उत्‍पादन अनधिमान वक्र चित्र के दोनों अक्षों पर क्‍या दर्शाया जाता है?
(क) कारक
(ख) उत्‍पादन
(ग) संतुष्टि
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर– (ग) संतुष्टि

प्रश्‍न 11. ऊँची मूल्‍य–
(क) कम प्रर्ति
(ख) अधिक माँग
(ग) समान पूर्ति
(घ) कम माँग

उत्तर– (घ) कम माँग

प्रश्‍न 12. जब कुल उपयोगिता अधिकतम होती तो सीमांत उपयोगिता
(क) धनात्‍मक होती है
(ख) शून्‍य होती है
(ग) ऋणात्‍मक होती है
(घ) इनमें कोई नहीं।

उत्तर– (ख) शून्‍य होती है

प्रश्‍न 13. उपयोगिता का गणनावाचक सिद्धान्‍त निम्‍न में किसने प्रस्‍तुत किया?
(क) पीगू
(ख) सैम्‍युअल्‍सन
(ग) मार्शल
(घ) हिक्‍स

उत्तर– (ग) मार्शल

प्रश्‍न 14. माँग की लोच का माप निम्‍‍नलिखित में किस विधि से किया जाता है?
(क) कुल व्‍यय र‍ीति
(ख) बिन्‍दु रीति
(ग) प्रतिशत या आनुपातिक रीति
(घ) इनमें सभी

उत्तर– (घ) इनमें सभी

प्रश्‍न 15. उपयोगिता का क्रमवाचक सिद्धांत निम्‍न में से किसने प्रस्‍तुत किया?
(क) पीगू
(ख) हिक्‍स एवं ऐलेन
(ग) मार्शल
(घ) सैम्‍यूअल्‍सन

उत्तर– (ख) हिक्‍स एवं ऐलेन

प्रश्‍न 16. माँग की लोच मापने के लिये प्रतिशत या आनुपातिक रीति का प्रतिपादन किसने किया?
(क) मार्शल
(ख) फ्लक्‍स
(ग) हिक्‍स
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर– (ख) फ्लक्‍स

प्रश्‍न 17. मांग वक्र की ढाल का मान क्‍या होता है?
(क) धनात्‍मक
(ख) ऋणात्‍मक
(ग) शून्‍य
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर– (ख) ऋणात्‍मक

प्रश्‍न 18. अति अल्‍पकाल में पूर्ति वक्र होता है––
(क) पूर्णत: लोचदार
(ख) पूर्णत: बेलोचदार
(ग) लोचदार
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर– (ख) पूर्णत: बेलोचदार

प्रश्‍न 19. सामान्‍य वस्‍तुओं के लिए आय प्रभाव
(क) शून्‍य होती है।
(ख) धनात्‍मक होती है।
(ग) ऋणात्‍मक होती है।
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर– (ख) धनात्‍मक होती है।

Bihar Board Class 12 Economics Solutions Chapter 2

प्रश्‍न 20. सम–सीमान्‍त उपयोगिता नियम के प्रतिपादक थे–
(क) मार्शल
(ख) गोसेन
(ग) रिकार्डो
(घ) मिल

उत्तर– (ख) गोसेन

प्रश्‍न 21. माँग की लोच को कौन–सा तत्त्‍व प्रभावित नहीं करता?
(क) वस्‍तु की प्रकृति
(ख) स्‍थानापन्‍न वस्‍तु की उपलब्‍धता
(ग) समय‍ा‍वधि
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर– (घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्‍न 22. उपभोक्‍ता के बचत के सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया?
(क) मार्शल
(ख) डु पोन्‍ट
(ग) हिक्‍स
(घ) सैम्‍यूअल्‍सन

उत्तर– (क) मार्शल

प्रश्‍न 23. निम्‍न में से कौन माँग को लोच मापने की विधि नहीं है?
(क) प्रतिशत विधि
(ख) आय प्रणाली
(ग) कुल व्‍यय प्रणाली
(घ) बिन्‍दु विधि

उत्तर– (ख) आय प्रणाली

प्रश्‍न 24. निम्‍न में से कौन माँग की लोच को प्रभावित करता है?
(क) वस्‍तु की प्रकृति
(ख) वस्‍तु का विविध उपयोग
(ग) समय तत्त्‍व
(घ) इनमें से सभी

उत्तर– (घ) इनमें से सभी

प्रश्‍न 25. किसी वस्‍तु की कीमत बढ़ेगी तो उसके स्‍थानापन्‍न वस्‍तु की माँग––
(क) बढ़ जायेगी
(ख) घट जायेगी
(ग) स्थिर रहेगी
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर– (क) बढ़ जायेगी

Bihar Board Class 12 Economics Solutions Chapter 2

Read more- Click here
You Tube Click here

Leave a Comment