Bihar Board Class 8 Maths सीधा और प्रतिलोम समानुपात Ex 11.1

 प्रश्न 1. निम्नलिखित तालिका में x तथा y समानुपाती (अनुक्रमानुपाती) हैं। या नहीं? ज्ञात कीजिए।

 प्रश्न 2. टाइपिंग की परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट टाइप करने होते हैं। एक परीक्षार्थी को पास होने के लिए आधे घंटे में कम से कम कितने शब्द टाइप करने होंगे?

प्रश्न 3. मुकुंद के पास एक सड़क का मानचित्र है जिसके पैमाने में 1 सेमी. की दूरी 15 किमी. निरूपित करती है। गाँधी नगर से जाकिर हुसैन सर्कल तक जाने वाली सड़क यदि 75 किमी. है तो मानचित्र में उसे कितने सेमी. से निरूपित किया गया होगा?

 प्रश्न 4. यदि 25 मीटर कपड़े का मूल्य 337.50 रुपये हो तो,
(i) उसी प्रकार के 60 मीटर कपड़े का मूल्य क्या होगा?
(ii) 1620 रु. में इस तरह का कितनी लम्बाई का कपड़ा खरीदा जा सकता है?

प्रश्न 5. मकान के एक मॉडल में उसकी ऊँचाई 5 सेमी. व क्रमशः लम्बाई व चौड़ाई 12 सेमी. व 8 सेमी. है। अब यदि वास्तविक परिस्थिति में उसकी ऊँचाई 25 फुट हो तो मॉडल में काम लिया गया पैमाना बताइए तथा वास्तविक लम्बाई व चौड़ाई ज्ञात कीजिए।

प्रश्न 6. मान लीजिए 2 किग्रा. दाल में 7 × 105 क्रिस्टल हैं। तब दी गई दालों की मात्रा में कितने क्रिस्टल होंगे?
(i) 8 किग्रा.
(ii) 5 किग्रा.

प्रश्न 7. एक मानचित्र का पैमाना 1 : 25,000000 दिया है। दो नगरों की मानचित्र में दूरी 3 सेमी. है तो वास्तविकता में उनके बीच कितनी दूरी होगी?

प्रश्न 8. यदि एक स्कूटर 3 लीटर पेट्रोल में 96 किमी. चलता है, तो 320 किमी. चलने के लिए इसे कितने पेट्रोल की आवश्यकता होगी?

1 thought on “Bihar Board Class 8 Maths सीधा और प्रतिलोम समानुपात Ex 11.1”

Leave a Comment