कार्ल मार्क्स की जीवनी | The Life of Karl Marx

कार्ल मार्क्स (1818-1883)

  • कार्ल मार्क्स का जन्म 5 मई, 1818 ई० को जर्मनी के राइन प्रांत के ट्रियर नगर में एक यहूदी परिवार में हुआ था।
  • कार्ल मार्क्स के पिता हेनरिक मार्क्स एक प्रसिद्ध वकील थे, जिन्होंने बाद में चलकर ईंसाई धर्म ग्रहण कर लिया था।
  • मार्क्स ने बोन विश्व विद्यालय में विधि की शिक्षा ग्रहण की परन्तु 1836 में वे बर्लिन विश्वविद्यालय चले आये, जहाँ उनके जीवन को एक नया मोड़ मिला।
  • 1843 में उन्होंने बचपन के मित्र जेनी से विवाह किया।
  • कार्ल मार्क्स की मुलाकात पेरिस में 1844 ई० में फ्रेडरिक एंगेल्स से हुई जिससे जीवन भर उसकी गहरी मित्रता बनी रही।
  • मार्क्स ने 1867 ई० में ‘दास-कैपिटल‘ नामक पुस्तक की रचना की जिसे ‘समाजवादियों की बाइबिल‘ कहा जाता है।

मार्क्स के सिद्धांत

  • द्वंद्वात्मक भौतिकवाद का सिद्धांत
  • वर्ग-संघर्ष का सिद्धांत
  • इतिहास की भौतिकवादी व्याख्या
  • मूल्य एवं अतिरिक्त मूल्य का सिद्धांत
  • राज्यहीन और वर्गहीन समाज की स्थापना

कार्ल मार्क्स के अनुसार छः ऐतिहासिक चरण हैं।

  • आदिम साम्यवादी युग
  • दासता का युग
  • सामन्ती युग
  • पूँजीवादी युग
  • समाजवादी युग
  • साम्यवादी युग

Leave a Comment