Bharat Mahima VVI Subjective Questions – संस्‍कृत कक्षा 10 भारतमहिमा

इस पोस्‍ट में हमलोग बिहार बोर्ड कक्षा 10 संस्‍कृत के पाठ पाँच भारतमहिमा (Bharat Mahima VVI Subjective Questions)’ के महत्‍वपूर्ण विषयनिष्‍ठ प्रश्‍नों के उत्तर को पढ़ेंगे।

Bharat Mahima VVI Subjective Questions

 Chapter 5 Bharat Mahima VVI Subjective Questions भारतमहिमा (भारत की महिमा)

लघु-उत्तरीय प्रश्‍नोत्तर (20-30 शब्‍दों में) ____दो अंक स्‍तरीय
1. भारत भूमि कैसी है तथा यहाँ किस प्रकार के लोग रहते हैं ?
अथवा, भारत महिमा के अनुसार बतायें कि हमारी मातृभूमि कैसी है?
अथवा, ‘भारतमहिमापाठ के आधार पर भारत भूमि कैसी है?      (2012C)
अथवा, हमारी मातृभूमि कैसी है?
उत्तर- भारतवर्ष अति प्रसिद्ध देश है तथा यहाँ की भूमि सदैव पवित्र और ममतामयी है। यहाँ विभिन्न जातियों और धर्मों के लोग एकता भाव को धारण करते हुए निवास करते हैं।

2. देवगण भारत के गीत क्यों गाते हैं? पठित-पाठ के आधार पर उत्तर तीन से पाँच वाक्यों में लिखें। (2017A)
उत्तर- देवगण भारत देश का गुणगान करते हैं। क्योंकि, भारतीय भूमि स्वर्ग और मोक्ष प्राप्त करने का साधन है। मनुष्य भारत भूमि पर जन्म लेकर भगवान हरि की सेवा के योग्य बन जाते हैं।

3. देवता लोग किस देश का गुणगान करते हैं और क्यों ?
उत्तर- देवता लोग भारत देश का गुणगान करते हैं, क्योंकि भारतीय भूमि स्वर्ग और मोक्ष प्राप्त करने का साधन है। मनुष्य भारत भूमि पर जन्म लेकर भगवान हरि की सेवा के योग्य बन जाते हैं।

4. भारतीयों की विशेषताओं का वर्णन करें।
उत्तर- भारत में जन्म लेकर लोग धन्य होते हैं और हरि की सेवा करते हैं। उन्हें स्वर्ग और मोक्ष प्राप्त होता है। भारतीय धर्म और जाति के भेदभावों को न मानते हुए एकता के भाव से रहते हैं। सभी भारतीयों की देशभक्ति आकर्षक है और दूसरों के लिए आदर्श रूपी है।

5. भारतमहिमा पाठ से हमें क्या संदेश मिलता है ? अथवा, ‘भारतमहिमापाठ से क्या शिक्षा मिलती है ? पाँच वाक्यों में उत्तर दें। (2011C)
उत्तर- भारतमहिमा पाठ से यह संदेश मिलता है कि हमें भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए। हम भारतीयों को हरि की सेवा करने का मौका मिला है, और मोक्ष की प्राप्ति का भी अवसर मिला है। हमें देशभक्त होना चाहिए और अन्य भारतीयों से मिल-जुलकर रहना चाहिए।

6. भारतमहिमा पाठ का क्या उद्देश्य है?
उत्तर- भारतमहिमा पाठ में पौराणिक और आधुनिक पद्य संकलित हैं, इन सभी पद्यों का उद्देश्य भारत और भारतीयों की विशेषताओं का वर्णन करना है। इनमें भारत की सुंदरता एवं भव्यता और भारतीयों की देशभक्ति आदि की ओर पाठक का ध्यान आकर्षित किया गया है।

7. भारत महिमा पाठ का पाँच वाक्यों में परिचय दें।
उत्तर- इस पाठ में भारत के महत्त्व के वर्णन से सम्बद्ध पुराणों के दो पद्य तथा तीन आधुनिक पद्य दिए गए हैं। हमारे देश भारतवर्ष को प्राचीन काल से इतना महत्त्व दिया गया है कि देवगण भी यहाँ जन्म लेने के लिए तरसते हैं। इसकी प्राकृतिक सुषमा अनेक प्रदूषणकारी तथा विध्वंसक क्रियाओं के बाद भी अनुपम है। इसका निरूपण इन पद्यों में प्रस्तुत है।

Leave a Comment