BSEB Class 6th Hindi Solutions Chapter 20 पहेलियाँ

Class 6th Hindi Text Book Solutions

20. पहेलियाँ (संकलित)

प्रस्तुत पाठ में सात पहेलियाँ संकलित हैं। ये पहेलियाँ बच्चों के मनोरंजन तथा ज्ञान-वृद्धि के लिए दी गई हैं। बच्चे इन पहेलियों के माध्यम से कुछ नई बातें सीखतें हैं तथा अपनी स्मरण-शक्ति बढ़ाते हैं।

                                    अर्थाशय

प्रश्न 1.आग लगे मेरे ही बल से

हर इन्सान के आती काम।

दिन में पौधो मुझे बनाते ,

अब बतलाओ मेरा नाम।।

उत्तर-इसमें ऑक्सीजन के बारे में बताया गया है कि आग ऑक्सीजन का संयोग पाकर जलती है तथा जीव-जन्तु इसे ग्रहण कर जीवित रहते हैं। इसे प्राण वायु भी कहा जाता है। पेड़-पौधे कार्बन डाइऑक्सीजन गैस ग्रहण करते तथा ऑक्सीजन गैस छोड़ते हैं।

प्रश्न 2. एक फूल काले रंग का, सबके सिर सहाय।

तेज धूप में खिला रहे, छाया देख मुरझाये।।

उत्तर-इसमें छाता के विषय में कहा गया है। छाता काले रंग का होता है जिसे धूप तथा पानी में उपयोग किया जाता है। किन्तु घर में या छाया में मोड़कर रख दिया जाता है।

प्रश्न 3. एक सींग की ऐसी गाय

जितना दो उतना ही खाय।

खाते-खाते गाना गाय,

पेट नहीं उसका भर पाय।।

उत्तर– इस पहेली में चक्की के बारे में कहा गया है। इसका हत्था एक सींग को दर्शाता है। चक्की में दाना डाला जाता है तो उससे आटा निकलता रहता है। फलतः कभी भी चक्की भर नहीं पाती है।

प्रश्न 4. एक पहेली मैं कहूँ ,

तू सुन ले मेरे पूत।।

बिन परों वह उड़ गई,

बान्ध गले में सूत।।

उत्तर- इसमें पतंग के विषय में कहा गया है कि पतंग आकाश में उड़ती रहती है जिसमें डोरी (सूत) लगी रहती है। डोरी के सहारे ही लोग इसे आगे-पीछे करते रहते हैं।

प्रश्न 5. नदी हूँ पर पानी नहीं

सड़क हूँ पर गाड़ी नहीं।

भूमि हूँ पर फसल नहीं,

बस्ती (गाँव) हूँ पर घर नहीं।।

उत्तर-इसमें मानचित्र के विषय में कहा गया है। मानचित्र में भूमि, पर्वत, नदी, समुद्र, खेत, गाँव सबके चित्र अंकित होते हैं किंतु वे अपने-आपमें कुछ नहीं है।

प्रश्न 6. ऐसा लिखिए शब्द बनाय,

फूल-फल ,मिठाई बन जाय।।

उत्तर- इसमें गुलाबजामुन मिठाई के विषय में कहा गया है। यह गुलाब फूल तथा जामुन फल दोनों नामों को मिलाकर गुलाबजामुन नाम रखा गया है।

प्रश्न 7. ऊँट की बैठक

हिरण की चाल।

वह कौन-सा जानवर,

जिसके दुम न बाल।।

उत्तर-इसमें मेढ़क के बारे में कहा गया है क्योंकि मेढ़क की पूँछ में बाल नहीं होते।

अभ्यास के प्रश्न एवं उत्तर

पहेलियों के उत्तर:

1.ऑक्सीजन     2. छाता/छतरी      3. चक्की/जाँता       4. पतंग      5.मानचित्र

  1. गुलाबजामुन 7. मेढ़क।

उत्तर-संकेत: छात्र स्वयं पहेलियों का संकलन करेा

Class 8th Hindi Notes & Solutions – click here
Watch Video on YouTube – click here
Class 8th Sanskrit Notes & Solutions – click here
Class 8th Science Notes & Solutions – click here
Class 8th Sanskrit Notes & Solutions – click here

Leave a Comment