BSEB Class 6th Sanskrit Solutions Chapter 1 प्रथना

Class 6th Sanskrit Text Book Solutions

प्रथमः पाठ
प्रार्थना (आत्म निवेदन)

पाठ परिचय-  प्रस्तुत पाठ ’प्रार्थना’में दो पद्य संकलित हैं। प्रथम पद में बच्चों द्वारा प्रार्थना की गई है कि हे देवों के देव ! तुम्हीं मेरे माता-पिता मित्र, विद्या एवं धन-दौलत सब कुछ हो।तुम्हारे सिवा इस संसार में मेरा कोई नहीं है’क्योंकि केवल तुम ही सत्य हो, संसार असत्य (नाशवान) है। इसलिए तुम हमें सद्ज्ञान से भर दो ताकि हम जीवन-सत्य को ज्ञान, सके।

दूसरे पद्य में पर्वतराज हिमालय, विस्तृत सागर, नदी समूह तथा सुख-साधन सम्पन्न भारत देश को नमस्कार किया गया है कि सदा यह देश इन साधनों से युक्त रहे और हमारे देश के गौरव में चार-चाँद लगाता रहे। बच्चों की यहीं आंकांक्षा है।

1. त्वमेव माता च पिता त्वमेव

त्वमेव बन्‍धूश्‍च  सखा त्वमेव।

त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव

त्वमेव सर्वं मम देव देव।।

अन्वय-  हे! त्वम् एव मम माता-पिता, बन्‍धु : सखा च (अस्ति )। त्वम् एव मम विद्या द्रविणं च सर्वम् (अस्ति )।

शब्दार्थ- त्वम् =तुम। एव=ही। बन्धु : = भाई। सखा =मित्र। च =और। विद्या =विद्या (ज्ञान)। द्रविणं = धन-दौलत। सर्वम् =सब कुछ। मम =मेरा।

अर्थ-  बच्चे भगवान से प्रार्थना करते हैं कि हे ईश्वर! तुम्हीं मेरे माता-पिता, भाई-बन्धु, विद्या-बुद्धि तथा धन-दौलत सब कुछ हो। तुम्हीं इस संसार के पालनकर्ता हो। तुम्हारे सिवा इस संसार में कुछ भी स्थायी (सत्य) नहीं हैं। इसलिए तुम हमें उस सच्चे ज्ञान का आशीर्वाद दो, जिसे प्राप्त कर हम अपने जीवन को धन्य बना सकें।

2. नमो नगेन्द्राय हिमालयाय

नमो विशालाय च सागराय।

नदीगणेभ्यः सुखसाधनेभ्यो

देशाय तस्मै मम भारताय।।

अर्थ- पर्वतराज को नमस्कार हैं।हिमालय को नमस्कार है और विस्तृत सागर को नमस्कार हैं। नदी समूह को नमस्कार हैं। धन-दौलत को नमस्कार हैं। इन सम्पन्नताओं के लिए अपने देश भारत को नमस्कार हैं। बच्चे अपना आत्मनिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहते हैं कि हमारे देश भारत में पर्वतराज हिमालय उतर दिशा में प्रहरी के समान विद्यमान है तो तीन दिशाओं में विशाल सागर लहरा रहें हैं। गग्ङा ’यमुना ’ब्रहा्रपुत्र ’कोसी आदि नदियाँ अपने जल से खेतों को सींचती हैं। इस प्रकार यह देश सारे सुख-साधनों से सम्पन्नं विश्व में अन्यतम हैं। इसलिए भारत देश को हम नमस्कार /प्रणाम करते हैं।

Class 8th Hindi Notes & Solutions – click here
Watch Video on YouTube – click here
Class 8th Sanskrit Notes & Solutions – click here
Class 8th Science Notes & Solutions – click here
Class 8th Sanskrit Notes & Solutions – click here

Leave a Comment