• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

ECI TUTORIAL

Everything about Bihar Board

  • Home
  • Class 12th Solution
  • Class 10th Solution
  • Class 9th Solution
  • Bihar Board Class 8th Solution
  • Bihar Board Class 7th Solutions
  • Bihar Board Class 6th Solutions
  • Latest News
  • Contact Us

BSEB Class 8th Science Solutions Chapter 12 पौधो और जन्‍तुओंं का संरक्षण : जैव विविधाता

November 1, 2022 by Tabrej Alam Leave a Comment

Class 8th Science Text Book Solutions

A.निम्न प्रश्नों में से सही विकल्प चुनिए :

(1). धरती पर पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के जीवों की प्रजातियों, उनमें आपसी संबंध को कहा जाता है

(1) जैव विविधता                   (ii) पर्यावरण                     (iii) अभयारण्य                    (iv) इनमें कोई नहीं

(2). अभ्यारण्य एवं राष्ट्रीय उद्यान में मना है :

(i) कृषि                             (ii) चारागाह                       (iii) शिकार                           (iv) उपर्युक्त सभी

(3). निम्न में से कौन-से जन्तु विलुप्त होते जा रहे हैं :

(i) बाघ                               (ii) गैण्डा                            (iii) ब्लू हवेल                          (iv) उपरोक्त सभी

(4). राष्ट्रीय जलीय जीव है : 

(i) ब्लू वेल                          (ii) डाल्फिन                        (iii) घड़ियाल                        (iv) मगरमच्छ

(5). कावरपक्षी बिहार स्थित है :      

(i) मुंगेर                               (ii) गया                            (iii) पटना                            (iv) बेगूसराय

उत्तर:-1. (i),  2. (iv),  3. (iii),  4. (ii),   5. (iv) B.

B.रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

  1. …… को विश्व जैव विविधता दिवस मनाया जाता है।
  2. देश का प्रथम राष्ट्रीय पार्क है …… ।
  3. संकटापन्न प्रजातियों का सूची/अभिलेख …… पुस्तक में रहता है।
  4. प्रवासी पक्षी सुदूर क्षेत्रों से …… परिवर्तन के कारण पलायन करते हैं।
  5. फर्न, शैवाल, जिन्को, सायकैड आदि …… पौधे हैं।

 उत्तर-1. प्रतिवर्ष 22 मई,   2. जिमकार्बेट पार्क,  3. रेड डाटा,  4. जलवायु,  5. विलुप्त हो चुके या होने वाले ।

  1. कॉलम ‘क’ को कॉलम ‘ख’ से संधि मिलान कीजिए।

      कॉलम ‘क’                                    कॉलम ‘ख’

(i) डोडो                                           (i) बाघ

(ii) गांगेय डॉल्फीन (सोस)                    (ii) एक सींगवाला गैंडा .

(iii) वाल्मिकी अभयारण्य                     (iii) विलुप्त हो रहे पौधे

(iv) काजीरंगा अभयारण्य                      (iv) मॉरीशस का विलुप्त जन्तु

(v) फर्न, जिन्को, सायफेड                      (v) गंगा की विलुप्त हो रही स्तनधारी

उत्तर :

कॉलम ‘क’                                    कॉलम ‘ख’

(i) डोडो                                          (iv) मॉरीशस का विलुप्त जन्तु

(ii) गांगेय डॉल्फीन (सांस)                  (v) गंगा की विलुप्त हो रही स्तनधारी

(iii) वाल्मिकी अभयारण्य                   (i) बाघ

(iv) काजीरंगा अभयारण्य                    (ii) एक सींगवाला गैंडा

(v) फर्न, जिन्को, सायफेड                    (iii) विलुप्त हो रहे पौधे

 B. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

प्रश्न 1. जैव विविधता से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर- जैव विविधता का अर्थ है, पृथ्वी पर पाए जानेवाले विभिन्न जी प्रजातियों, उनके पारस्परिक संबंध एवं पर्यावरण से उनका संबंध ।

प्रश्न 2. हमें जैव विविधता का संरक्षण क्यों करना चाहिए ?

उत्तर- जैव विविधता हमारे राष्ट्रीय परम्परा का एक भाग है, इसलिये हमे इसका संरक्षण करना चाहिए।

प्रश्न 3. वन-विनाश के मुख्य कारण एवं उसके प्रभाव बताइए ।

उत्तर- वन-विनाश के मुख्य कारण है : (i) बढ़ती जा रही जनसंख्या के आवास और अन्नोत्पादन के लिए जमीन की आवश्यकता। उपभोग की वस्तुओं को निर्मित करने के लिए कारखानों को बढ़ोतरी, जिसके जमीन हेतु वनों को ही काटा जाता है। सड़क और रेलों के विकास के लिये भी जमीन चाहिए, जिसके लिए वनों का विनाश हो रहा है। वन विनाश का निम्नलिखित प्रभाव पड़ता है:

(क) वन-विनाश से वन्यप्राणियों के आश्रय स्थल के साथ-साथ भोजन (खाद्य) की समस्या भी बढ़ जाती है। अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु वे वन्यप्राणी गाँवों की ओर चले जाते है और मानवों और पशुओं पर हमला करते हैं। वहाँ वे सुरक्षित नहीं रहते और मार डाले जाते हैं। इस प्रकार वन-विनाश से वन्यप्राणी या तो संकटापन्न हो रहे हैं या विलुप्त होते जा रहे हैं।

(ख) वन-विनाश से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण संतुलन का खामियाजा हम बाढ़, सूखा, अल्पवृष्टि, अतिवृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं के रूप में झेल रहे हैं। कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा पर्यावरण में बढ़ने से पृथ्वी की उर्वरता भी प्रभावित हो रही है। पृथ्वी पर ताप की वृद्धि हो रही है।

(ग) गाँवों में अर्थात ग्रामीण क्षेत्रों में लोग प्रायः कृषि पर आश्रित रहते हैं। कृषि के लिए वे प्राकृतिक वर्षा की आशा करते हैं। वन-विनाश से पर्यावरण के असंतुलन के कारण समय पर या तो वर्षा नहीं होती, सूखा पड़ जाता है या अतिवृष्टि के कारण बाढ़ आ जाती है और फसलें बर्बाद हो जाती हैं।

(घ) शहरी क्षेत्रों में मोटर वाहनों के अत्यधिक उपयोग से वातावरण काफी प्रदूषित . हो जाता है। नतीजा होता है कि शहर में लोग नाना प्रकार की बीमारिया से ग्रसित हो रहे हैं। साँस की कठिनाई तो शहरों में आम हो गई है। यह स्थिति भी वृक्षों की कमी के कारण ही उपस्थित होती है।

(ङ) वन-विनाश से विश्व ऊष्णन बढ़ रहा है, जिससे बर्फीले पहाड़ पिघल रहे । और भूमि जलमग्न हो रही है। वन-विनाश के कारण पृथ्वी को नाना की विपदाएँ यथा-बाढ़, सूखा, अतिवृष्टि, मरुस्थलीय वृद्धि आदि झेलना रहा है। इससे पृथ्वी की सुंदरता दिनोदिन विलुप्त होती जा रहि  है।

(च) अगर इसी प्रकार वन-विनाश होता रहा और इसकी संरक्षण तथा सुर ध्यान नहीं दिया गया तो अगली पीढ़ी को इसका बहुत बड़ा खामियाजा क्षण तथा सुरक्षा पर का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वनों के स्पीशीज तो वे देख ही नहीं पायेंगे, साथ-साथ वातावरण के असंतुलन के कारण अत्यधिक गर्मी, जाड़ा, बरसात के कारण पृथ्वी पर उनका जीवनयापन मुश्किल हो जायेगा।

प्रश्न 4. रेड डाटा पुस्तक क्या है ?

उत्तर- रेड डाटा पुस्तक वह पुस्तक है, जिसमें सभी संकटापन्न स्पीशीज का रिकार्ड रखा जाता है। अलग-अलग पौधों, जंतुओं तथा अन्य स्पीशीजों के लिए अलग-अलग रेड डाटा पुस्तकें होती हैं।

प्रश्न 5. प्रवास से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर—प्रवास से हमारा अभिप्राय अपने मूल स्थान को छोड़कर किसी अन्य स्थान . पर चले जाना है। इसके कारण प्राकृतिक भी हो सकते हैं और कृत्रिम भी । जैसे—साइबेरियन पक्षी जलवायु में बदलाव के कारण अपना देश छोड़कर भारत में शरण लेते हैं और अण्डा देकर बच्चे जनने के बाद पुनः स्वदेश लौट जाते हैं। यह प्राकृतिक प्रवास है। कुछ व्यक्ति शहरीकरण के आकर्षण में गाँव छोड़कर शहर में आ बसते हैं। यह कृत्रिम प्रवास है।

प्रश्न 6. अभयारण्य एवं राष्ट्रीय पार्क से क्या तात्पर्य है ? अपने राज्य के किन्हीं दो अभयारण्यों के नाम लिखें।

उत्तर- जंतु एवं उनके आवास के लिये हर प्रकार से सुरक्षित क्षेत्र को, जिसे सरकार बनाती है, अभयारण्य कहते हैं। यहाँ शिकार की पूर्णतः मनाही है।

वन्य जंतुओं के लिये आरक्षित क्षेत्र, जिसे सरकार आरक्षित करती है, जहाँ वे वन्य जंतु स्वतंत्र रूप से आवास और प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग बिना रोकटोक करते हैं, राष्ट्रीय पार्क कहा जाता है।

हमारे राज्य के दो अभयारण्यों के नाम हैं :

(क) वाल्मिकी अभयारण्य (बाघ के लिए) तथा    (ख) कांवर पक्षी विहार (प्रवासी पक्षियों के लिए)

प्रश्न 7. प्रोजेक्ट टाइगर के बारे में संक्षेप में बताइए ।

उत्तर- बाघ और बाघ जैसे शक्तिशाली पशु के विलुप्त होने का खतरा उपस्थित हो गया है। एक तो ये अधिक बच्चे नहीं जनते, और जनते भी हैं तो वे विपरीत परिस्थितियों के कारण बचपन में ही मर जाते हैं। सरकार ने उनको और उनके नस्ल को बचाना आवश्यक समझा है। इसीलिए ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ नामक कार्यक्रम चलाया गया, जो काफी सफल रहा। जिम कार्बेट नेशनल पार्क, वाल्मिकी नगर अभयारण्य इसी परियोजना के परिणाम हैं

प्रश्न 8. अपने घर या विद्यालय को हरा-भरा रखने के लिये आप क्या कर सकते हैं ? अपने द्वारा की जाने वाले क्रियाकलाप की सूची तैयार कीजिए।

उत्तर- अपने घर या विद्यालय को हरा-भर रखने के लिये हम निम्नलिखित क्रियाकलाप कर सकते हैं :

तीनों तरफ छायादार नमार

(i) हम अपने विद्यालय के आगे की खाली जमीन के तीनों तरफ छायादार पौधे लगाएँगे

(ii) विद्यालय के आगे फूलों के पौधे लगाएँगे।

(iii) अपने गाँव में खाली जमीनों पर फलदार पेड़ लगा देंगे।

(iv) अपने खेतों की मेड़ों पर शीशम के पौधे का लगा देगे।

(v) घर के आगे यदि खाली जमीन होगी तो उसमें केला के साथ ऐसे फलवाले पौधे लगाएँगे, जो बड़े होने के साथ काफी पत्तेदार भी हो।

परियोजना कार्य : छात्र स्वयं करें

1. अपने निकट के किसी पार्क या चिड़ियाघर की जैव विविधता का अध्ययन कीजिए।

वहाँ के पौधों एवं जन्तुओं का विस्तृत रिपोर्ट तैयार कीजिए।

2. अपने घर या विद्यालय में कम से कम 5 विभिन्न पौधे लगाइए तथा उनके बड़े होने तक उनका रख-रखाव भी कीजिए। |

3. विलुप्तप्राय एवं अन्य जन्तु का चित्र चिपकायें तथा उनका नाम लिखें।

कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर

प्रश्न 1. सूखा क्यों पड़ता है?

उत्तर–वनोन्मूलन के कारण वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है, क्योंकि कार्बन डाइऑक्साइड पृथ्वी द्वारा उत्सर्जित ऊष्मीय विकिरणों का प्रग्रहण कर लेता है। पृथ्वी पर ताप में वृद्धि के परिणामस्वरूप जलचक्र का संतुलन बिगड़ता है और वर्षा दर में कमी आती है जिस कारण सूखा पड़ता है।

प्रश्न 2. क्या वनोन्मूलन का कोई स्थायी हल है?

उत्तर– हाँ, वनोन्मूलन का स्थायी हल है और वह है पुनर्वनरोपण । पुनर्वनरोपण में काटे गए वृक्षों की कमी पूरी करने के उद्देश्य से नये वृक्षों का रोपण किया जाता है। रोपणवाले वक्ष सामान्यतः उसी स्पीशीज के होते हैं जो उस वन में पाये जाते हैं । कमसे-कम उतने वक्ष तो हमें लगाने ही चाहिए, जितने हम काटते हैं। प्राकृतिक रूप से भी वन का पनर्वनरोपणं हो सकता है। यदि वनोन्मूलित क्षेत्र को अबाधित छोड़ दिया जाए तो यह स्वतः पुनर्स्थापित हो जाता है।

प्रश्न 3. मरुस्थलीकरण किसे कहते हैं?

उत्तर– भमि पर वृक्षों की कमी होने से मृदा अपरदन अधिक होता है। इससे मृदा की ऊपरी परत हटने से नीचे की कठोर चट्टानें दिखाई देने लगती हैं। इससे मदा म ह्यमस का का आता है तथा इसकी उर्वरता भी अपेक्षाकत कम होती जाती है। धीरधीरे उर्वर भूमि मरुस्थल में परिवर्तित हो जाती है। इसी को माथलीकरण कहते हैं।

प्रश्न 4. जैवमंडल क्या है?

उत्तर— जैवमंडल पृथ्वी का वह भाग है, जिसमें सजीव पाए जाते हैं अथवा जो भाग जीवनयापन के योग्य हैं।

प्रश्न5. जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र क्या है?

उत्तर- किसी क्षेत्र की जैव विविधता एवं संस्कृति को बनाए रखने के लिए बनाए जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र कहलाते हैं। 

प्रश्न 6. पारितंत्र क्या है?  

उत्तर– किसी क्षेत्र के सभी पौधे, प्राणी एवं सूक्ष्मजीव अजैव घटकों जेसे जलवाय, भीम (मिट्टी), नदी, डेल्टा इत्यादि संयुक्त रूप से किसी पारितंत्र का निर्माण करते हैं।

प्रश्न 7. पुनर्वनरोपण क्या है?

उत्तर– काटे गए वृक्षों की कमी पूरी करने के उद्देश्य से नये वृक्षों का रोपण करना, पुनर्वनरोपण कहलाता है।

प्रश्न 8. भारत वन (संरक्षण) अधिनियम किससे सम्बन्धित है तथा इसका क्या उद्देश्य है?

उत्तर- भारत वन (संरक्षण) अधिनियम वनों से संबंधित है, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक वनों का परिरक्षरण एवं संरक्षण करना है। साथ ही साथ ऐसे उपाय भी करना है जिस से वन में और उसके समीप रहनेवाले लोगों की आधारभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके।

प्रश्न 9. भारत का प्रथम आरक्षित वन कौन-सा है?

उत्तर– सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान भारत का प्रथम आरक्षित वन है।

प्रश्न 10. राष्ट्रीय उद्यान के बारे में टिप्पणी लिखिए ।

उत्तर- राष्ट्रीय उद्यान वन्य जीवों के लिए आरक्षित क्षेत्र है, जहाँ वे स्वतंत्र रूप से वास एवं प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर सकते हैं। जैसे—काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान ।

प्रश्न 11. वनोन्मूलन से वर्षा दर किस प्रकार कम हुई है? समझाइए ।

उत्तर– हम जानते हैं कि पेड़ दिन में सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में प्रकाशसंश्लेषण क्रिया के माध्यम से विषैली कार्बन डाइऑक्साइड गैस ग्रहण करते हैं और ऑक्सीजन गैस छोड़ते हैं। वनोन्मलन से पेड़ों के अभाव में वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड गैस की मात्रा बढ़ रही है। कार्बन डाइऑक्साइड पृथ्वी द्वारा उत्सर्जित ऊष्मीय विकिरणों का प्रग्रहण कर लेता है, जिससे विश्व ऊष्णन बढ़ता है। पृथ्वी पर ताप में वृद्धि से जल चक्र का संतुलन बिगड़ गया है, जिससे वर्षा दर में कमी हुई है।

Class 8th Hindi Notes & Solutions – click here
Watch Video on YouTube –  click here
Class 8th Sanskrit Notes & Solutions – click here
Class 8th Science Notes & Solutions – click here
Class 8th Sanskrit Notes & Solutions – click here

Post Views: 348

Filed Under: Science

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Class 10th Solutions Notes

  • Class 10th Hindi Solutions
  • Class 10th Sanskrit Solutions
  • Class 10th English Solutions
  • Class 10th Science Solutions
  • Class 10th Social Science Solutions
  • Class 10th Maths Solutions

Class 12th Solutions

  • Class 12th English Solutions
  • Class 12th Hindi Solutions
  • Class 12th Physics Solutions
  • Class 12th Chemistry Solutions
  • Class 12th Biology Objective Questions
  • Class 12th Geography Solutions
  • Class 12th History Solutions
  • Class 12th Political Science Solutions

Search here

Social Media

  • YouTube
  • Instagram
  • Twitter
  • Facebook

Recent Comments

  • Aman reja on Class 10th Science Notes Bihar Board | Bihar Board Class 10 Science Book Solutions
  • Aman reja on Class 10th Science Notes Bihar Board | Bihar Board Class 10 Science Book Solutions
  • Aman reja on Class 10th Science Notes Bihar Board | Bihar Board Class 10 Science Book Solutions

Recent Posts

  • Bihar Board Class 8 Maths घातांक और घात Ex 10.2
  • Bihar Board Class 8 Maths बीजीय व्यंजक Ex 9.4
  • Bihar Board Class 8 Maths बीजीय व्यंजक Ex 9.3
  • Bihar Board Class 8 Maths बीजीय व्यंजक Ex 9.2
  • Bihar Board Class 8 Maths बीजीय व्यंजक Ex 9.1

Connect with Me

  • Email
  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • YouTube

Most Viewed Posts

  • Bihar Board Text Book Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th
  • Bihar Board Class 12th Book Notes and Solutions
  • Patliputra Vaibhavam in Hindi – संस्‍कृत कक्षा 10 पाटलिपुत्रवैभवम् ( पाटलिपुत्र का वैभव )
  • Bihar Board Class 10th Sanskrit Solutions Notes पीयूषम् द्वितीयो भाग: (भाग 2)
  • Ameriki Swatantrata Sangram Class 9 | कक्षा 9 इतिहास इकाई-2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम

About Me

Hey friends, This is Tabrej Alam. In this website, we will discuss all about bihar board syllabus.

Footer

Most Viewed Posts

  • Bihar Board Text Book Solutions for Class 12th, 11th, 10th, 9th, 8th, 7th, 6th
  • Bihar Board Class 12th Book Notes and Solutions
  • Patliputra Vaibhavam in Hindi – संस्‍कृत कक्षा 10 पाटलिपुत्रवैभवम् ( पाटलिपुत्र का वैभव )

Class 10th Solutions

Class 10th Hindi Solutions
Class 10th Sanskrit Solutions
Class 10th English Solutions
Class 10th Science Solutions
Class 10th Social Science Solutions
Class 10th Maths Solutions

Recent Posts

  • Bihar Board Class 8 Maths घातांक और घात Ex 10.2
  • Bihar Board Class 8 Maths बीजीय व्यंजक Ex 9.4

Follow Me

  • YouTube
  • Instagram
  • Twitter
  • Facebook

Quick Links

  • Home
  • Bihar Board
  • Books Downloads
  • Tenth Books Pdf

Other Links

  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Copyright © 2022 ECI TUTORIAL.