BSEB Class 8th Science Solutions Chapter 16 धातु और अधातु

Class 8th Science Text Book Solutions

प्रश्न 1. सही विकल्प पर (/) सही का निशान लगाइए:

(i) निम्नलिखित में से किसको पिघलाकर नया रूप दिया जा सकता है।

(क) लोहा              (ख) फास्फोरस           (ग) सल्फर ।           (घ) हाइडोज

(ii) निम्नलिखित में से किसको पीटकर चादरों में परिवर्तित किया जा सका

(क) जिंक              (ख) फास्फोरस          (ग) ऑक्सीजन        (घ) सल्फर

(iii) निम्नलिखित में से किसको पतले तार में परिवर्तित कर सकते हैं ?

(क) सल्फर         (ख) सोना                 (ग) फास्फोरस           (घ) कार्बन

(iv) निम्नलिखित में कौन-सी धातु मानव रक्त में पायी जाती है?

(क) लोहा            (ख) सोना                    (ग) ताँबा               (घ) चाँदी

(v) निम्नलिखित में से किसको पिघलाकर नया रूप दिया जा सकता है ?

(क) लोहा             (ख) फास्फोरस           (ग) सल्फर          (घ) हाइड्रोजन

उत्तर- (i)→(क), (ii)→(क), (iii)→(ख), (iv)→(क), (v)-→(क)

संकेत– प्रश्न (i) रीपिट है प्रश्न (v) के रूप में)।

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

(क) सबसे पुराना धातु …… है।

(ख) …… की पतली पर्णिकाओं का उपयोग चॉकलेट को लपेटने में होता है।

(ग) सभी …… तन्य होती हैं।

(घ) .. एक द्रव धातु है।

(च) …… एक अधातु है परन्तु विद्युत का सुचालक है।

उत्तर(क) ताँबा, (ख) सीसा या लेड, (ग) धातुएँ, (घ) पारा, (च) ग्रेफाइट।

प्रश्न 3. यदि कथन सही है तो ‘T’ और यदि गलत है तो कोष्ठक में ‘F’ लिखिए :

(क) सामान्यतया अधातु अम्लों से अभिक्रिया करते हैं।                                 (F)

(ख) सोडियम बहुत अभिक्रियाशील धातुं है।                                                (T)

(ग) कॉपर, जिंक सल्फेट के विलयन से जिंक विस्थापित करता है।               (F)

(घ) लकड़ी ऊष्मा का सुचालक है।                                                             (F)

(च) कोयले को खींचकर तार प्राप्त किया जा सकता है।                               (F)

प्रश्न 5. निम्नलिखित के लिए कारण दीजिए :

(क)कॉपर जिंक को उसके लवण के विलयन से विस्थापित नहीं कर सकता।

(ख) फॉस्फोरस को पानी में रखते हैं, जबकि सोडियम और पोटेशियम को मिट्टी के तेल में रखा जाता है। (ग) नीबू के अचार को एल्युमिनियम के पात्रों में नहीं रखते हैं।

 उत्तर:

(क) चूँकि कॉपर, जिंक से कम अभिक्रियाशील है, अतः यह जिंक को उसने विलयन  से विस्थापित नहीं कर सकता।

(ख) चूँकि फॉस्फोरस हवा से अभिक्रिया करता है इसलिए इसे पानी में रखा जाता है। दूसरी ओर सोडियम और पोटैशियम हवा और पानी दोनों से अभिक्रिया करते हैं, अतः इन्हें मिट्टी के तेल में रखा जाता है।

(ग) अम्ल किसी धातु से अभिक्रिया कर हानिकारक लवण और हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करते हैं। इसीलिये नींबू के अचार को अल्युमिनियम के पात्रों में नहीं रखते। कारण कि नींबू में अम्ल होता है।

 

प्रश्न 6. नीचे दिए गए कॉलमों का मिलान कीजिए :

         क्र.सं.         कॉलम I                        कॉलम II .

  1.                   सोना                              थर्मामीटर
  2.               आयरन                             बिजली के तार
  3.            एल्युमिनियम                       खाद्य सामग्री लपेटना
  4.               कार्बन                               आभूषण
  5.               ताँबा                                 मशीनेही
  6.            पारा (मर्करी)                        ईंधन

उत्तर :

क्र.सं.         कॉलम I                            कॉलम II

  1.                सोना                                        आभूषण
  2.              आयरन                                     मशीनें
  3.             एल्युमिनियम                            खाद्य सामग्री लपेटना
  4.             कार्बन                                .     बिजली के तार
  5.            पारा ‘(मर्करी) थर्मामीटर

प्रश्न 7. क्या होता है, जब :

(क) मैग्नेशियम रिबन के दहन के फलस्वरूप प्राप्त राख को जल में घोला जाता है और इसमें लाल लिटमस पत्र नीला हो जाता है।

(ख) बंद शीशी में जलते चारकोल को डालकर पानी डाला जाए और नीला लिटमस पत्र डाला जाता है। (शब्द समीकरण लिखिए)

उत्तर :

(क) लाल लिटमस घोल में डालने पर नीला हो जाता है कारण कि घोल हो जाता है।

मैग्नेशियम + ऑक्सीजन –> मैग्नेशियम ऑक्साइड (उजला पाउडर)

मैग्नेशियम ऑक्साइड + जल –> मैग्नेशियम हाइड्रॉक्साइड (क्षारीय विलय

(ख) चारकोल + ऑक्सीजन + कार्बन डाइऑक्साइड

(हवा से)

कार्बन डाइऑक्साइड + जल –> कार्बोनिक अम्ल

इससे सिद्ध होता है कि अधातु के ऑक्साइड अम्लीय होते हैं।

प्रश्न 8. गोलू ने एक बोतल में सोडियम हाइड्रॉक्साइड का विलयन बनाया और इसमें लोहे की कुछ पिन (कीलें) डालीं। एक जलती हुई माचिस की तीली शीशी के मुँह पर रखा तो पॉप ध्वनि के साथ माचिस की तीली भभककर जलने लगी। बताइए, कौन-सी गैस निकली।

उत्तर- हाइड्रोजन गैस निकली।

व्याख्या सोडियम हाइड्रॉक्साइड के विलयन में लोहे की कील डालने के बाद एक जलती हुई माचिस की तीली शीशी के मुँह पर रखने पर पॉप ध्वनि के साथ माचिस की तीली भभक कर जलने लगती है, जिससे सिद्ध होता है कि शीशी में हाइड्रोजन गैस बनी है।

कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न तथा उनके उत्तर .

 प्रश्न 1. लोहे के टुकड़े अथवा इससे निर्मित वस्तुएँ जैसे : फावड़ा, बेलचा, कुल्हाड़ी आदि को पीटने पर इसके आकार में कोई परिवर्तन होता है? यदि हाँ तो क्यों?

उत्तर हाँ, लोहे तथा इससे बनी वस्तुओं को पीटने पर इसके आकार में परिवर्तन होता है क्योंकि यह धातुओं के आघातवर्धनीयता गुण के कारण होता है । आघातवर्धनीयता धातुओं का वह गुण है जिसके कारण उन्हें पीटकर पत्तर में परिवर्तित किया जा सकता है।

प्रश्न 2. क्या आप बिना प्लास्टिक या लकड़ी के हत्थे वाले गर्म धातु के पात्र को, स्वयं को बिना आघात पहुँचाए पकड़ सकते हैं? यदि नहीं तो क्यों?

उत्तर- नहीं, हम ऐसा नहीं कर सकते, क्योंकि धातु ऊष्मा का सुचालक होती है, जबकि प्लास्टिक तथा लकड़ी ऊष्मा के कुचालक हैं । इसीलिए धातु के बने पात्र में प्लास्टिक या लकड़ी के हत्थे लगे होते हैं, जिससे इनके उपयोग के समय इनको छूने पर हम जलन से बचते हैं।

प्रश्न 3. धातु का सिक्का और कोयले का एक टुकड़ा फर्श पर गिराकर, इसमें उत्पन्न ध्वनि के अन्तर स्पष्ट करें। क्या आप उत्पन्न ध्वनियों में अंतर पाते हैं?

उत्तर हाँ, दोनों ध्वनियों में अंतर होता है। धातु कठोर फर्श से टकराकर एक निनाद ध्वनि (ringing sound) उत्पन्न करती है जबकि अधातु में यह गुण नहीं होता। इसीलिए सिक्के के फर्श पर गिरने पर ध्वनि सुनाई पड़ती है। धातुएँ गायन ध्वनियाँ (singing sound) उत्पन्न करती हैं। अतः ध्वानिक कहलाती हैं ।

प्रश्न 4. क्या कोयले और पेंसिल लेड को पीटकर पत्तर बनाया जा सकता है? यदि नहीं तो क्यों?

उत्तर- नहीं, क्योंकि कोयला और पंसिल लेड अधातु होते है, जिनमें आपातवर्धनीयता का गुण नहीं होता। पीटने पर ये फैलते नहीं बल्कि नूर हो जाते है।

प्रश्न 5.आप इसको किस प्रकार सुनिश्चित करेंगे कि विलयन अम्लीय है या क्षारीय?

उत्तर- विलयन अम्लीय है या क्षारीय, इसकी जाँच हग लाल और नीले लिटमस पत्रों से करते हैं। यदि विलयन में लाल लिटमस पा का रंग नीला हो जाता है तब हम कहते हैं कि विलयन क्षारीय है और यदि नीला लिगरा गा लाल हो जाता है तब हम कहते हैं कि विलयन अम्लीय है।

Class 8th Hindi Notes & Solutions – click here
Watch Video on YouTube –  click here
Class 8th Sanskrit Notes & Solutions – click here
Class 8th Science Notes & Solutions – click here
Class 8th Sanskrit Notes & Solutions – click here

Leave a Comment