BSEB Class 8th Science Solutions Chapter 18 ध्‍वनियॉं क‍ि तरह तरह की

Class 8th Science Text Book Solutions

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनिए :  

(अ) ध्वनि एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाती है :

(क) ठोस माध्यम तथा निर्वात ।                   (ख) द्रव माध्यम तथा गैस माध्यम

(ग) गैस माध्यम तथा द्रव माध्यम               (घ) ठोस. द्रव तथा गैस माध्यम तानास

(ब) अश्रव्य ध्वनि कहलाते हैं :

(क) 20 Hz से कम आवृत्ति

(ख) 20000 Hz से अधिक आवृत्ति

(ग) 20 Hz से 20000 Hz के बीच की आवृत्ति

(स) किसी कंपित वस्तु को अपनी माध्य स्थिति से दोनों ओर अधिकतम दूरी तक का विस्थापन कहलाता है :

(क) आवृत्ति             (ख) आयाम            (ग) आवर्तकाल           (घ) तारत्व

उत्तर- (अ)→(घ), (ब)-(क), (स)→(ग)।

प्रश्न 2. उचित शब्दों द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

(क) ध्वनि किसी वस्तु के ……. द्वारा उत्पन्न होती है।

(ख) प्रति सेकण्ड होने वाले दोलनों की संख्या को ….. कहते हैं।

(ग) कंपित वस्तु एक निश्चित समय अंतराल में अपना एक दोलन पूरा करती है जिसे …..’ कहते हैं।

(घ) अवांछित ध्वनि को ….कहते हैं जिसे …..’ करने का उपाय करना चाहिए।

उत्तर(क) कम्पन, (ख) आवृत्ति, (ग) आवर्तकाल, (घ) शोर, कम।

प्रश्न 3. निम्न वाद्य यंत्रों में उस भाग को पहचानकर लिखिए जो ध्वनि उत्पन्न करने के लिए कंपित होता है।

(क) ढोलक,   (ख) झाल    (ग) बाँसुरी   (घ) एकतारा        (ङ) सितार

उत्तर—(क) चमड़ा, (ख) धातु, (ग) छेद, (घ) तार, (ङ) तार । –

प्रश्न 4. आपके माता-पिता एक आवासीय मकान खरीदना चाहते हैं जिसमें आपको भी रहना है। एक मकान मुख्य सड़क के किनारे तथा दूसरा मकान सड़क से दूर एक बगीचे के पास है, जहाँ इसी सड़क से एक रास्ता जाती है। आप किस मकान को खरीदने का सुझाव देंगे? उत्तर की व्याख्या कीजिए।

उत्तरमैं सड़क से दूर बगीचे के पास वाले मकान खरीदने का सुझाव दूंगा। कारण कि सड़क के किनारे सदैव वाहनों के चलते रहने से हवा में गर्द-गुब्बार की अधिकता रहेगी। वाहनों के इंजन तथा हॉर्मों की शोर से सदैव हल्ला-गुल्ला की स्थिति रहेगी। फलतः यहाँ वायु प्रदूषण तथा ध्वनि प्रदूषण दोनों की अधिकता रहेगी। बगीचे के पास वाला मकान के पास सदैव शांति रहेगी। वृक्षों की अधिकता से ऑक्सीजन भी भरपूर मिलेगा। इससे हम सदैव निरोग रहेंगे।

प्रश्न 5. आपका मित्र मोबाइल से हमेशा संगीत सुनता रहता है । क्या वह सही कार्य कर रहा है ? व्याख्या कीजिए।

उत्तरमोबाइल से हमेशा संगीत सुनना सही कार्य नहीं है। मोबाइल से निकली आवाज के साथ विद्युत का आघात कर्ण पटल को हानि पहुँचाता है। यहाँ तक कि वह कर्ण कैंसर का भी कारण बन सकता है। इसलिये किसी मोबाइल से सदैव संगीत नहीं

से सुनना चाहिए।

 

परियोजना कार्य : छात्र स्वयं करें

1. प्रसिद्ध भारतीय संगीतज्ञों तथा उनके बजाए जानेवाले वाद्य यंत्रों की सूची बनाइए।

2. यदि आप कोई वाद्य यंत्र बजाते हैं तो उसे बजाकर अपने साथियों को सुनाइए।

3. दो-चार खिलौना टेलीफोन (ठंडा पीनेवाले कागज के गिलास तथा धागा की सहायता से) बनाइए। उसकी सहायता से आपस में अलग-अलग तथा एक साथ बातचीत कीजिए।

4. आंध्र प्रदेश में हैदराबाद के निकट गोलकुण्डा नामक एक भव्य किला है जिसकी | विशेषता है कि गुम्बद के नीचे एक निश्चित बिन्दु पर हाथ से ताली बजाने पर एक किलोमीटर दूर किले के शीर्ष बिन्दु पर स्थित निश्चित स्थान पर उसे सुना जा सकता है। ऐसा क्यों होता है? इस किले की अन्य विशेषताओं की जानकारी – इकट्ठा कीजिए।

 

कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर

प्रश्न 1. ध्वनि कैसे उत्पन्न होती है?

उत्तरकिसी वस्तु की अपनी माध्य स्थिति से इधर-उधर गा आगे-पीछे होनेवाला गति के कारण जब कोई वस्तु कंपन करती है तो ध्वनि उत्पन्न होती है।

प्रश्न 2. पुरुपों, महिलाओं तथा बच्चों के वाक्-तंतुओं की लंबाई कि होती है?

उत्तर पुरुषों के वाक्-तंतुओं की लम्बाई लगभग 20 mm होती है। महिलाओ मे  लगभग 5 mm छोटे अर्थात् 15 mm तथा बच्चों के वाक्-तंतु बहुत छोटे होते हैं। यही कारण है कि पुरुषों, महिलाओं तथा बच्चों की वाक् ध्वनियाँ विभिन्न होती हैं।

प्रश्न 3. क्या ध्वनि संचरण के लिए माध्यम की आवश्यकता होती है?

उत्तर हाँ, ध्वनि संचरण के लिए कोई माध्यम आवश्यक है । ये माध्यम ठोस, तरल या वायु कोई भी हो सकते हैं। 

प्रश्न 4. निर्वात क्या है? क्या ध्वनि निर्वात में संचरण करती है?

उत्तरवायुरहित स्थान निर्वात कहलाता है। निर्वात में ध्वनि संचरण नहीं करती है।

प्रश्न 5. कर्णपटल (eardrum) क्या है? यह सुनने में कैसे सहायक होता है? .

उत्तर- कान के बाहरी भाग की आकृति कीप (फनेल) जैसी होती है। जब ध्वनि इसमें प्रवेश करती है तो यह एक नलिका से गुजरती है, जिसके सिरे पर एक पतली झिल्ली दृढ़ता से तनित होती है। इसे कर्ण पटल (eardrum) कहते हैं। कर्ण पटल एक तनित रबड़ शीट के समान होता है। ध्वनि के कंपन्न कर्ण पटल को कंपित करते हैं। कर्ण पटल कंपनों को अंतःकर्ण (inner ear) तक भेज देता है। वहाँ से संकेतों को मस्तिष्क तक भेज दिया जाता है। इस प्रकार हम सुन पाते हैं।

प्रश्न 6. दोलन गति क्या है?

उत्तरकिसी वस्तु का बार-बार इधर-उधर गति करना दोलन कहलाता है।

प्रश्न 7. आवृत्ति किसे कहते हैं?

उत्तरप्रति सेकंड होनेवाले दोलनों की संख्या को दोलन की आवृति कहते हैं।

प्रश्न 8. आवृति का मात्रक क्या है?

उत्तर- आवृति का मात्रक ह है। इसे संकेत में Hz लिखते हैं। Hz आवृति एक दोलन प्रति सेकंड के बराबर होती है।

प्रश्न 9. तीक्ष्णता और तारत्व क्या हैं?

उत्तर-जब कंपन की आवृति अधिक रहती है तो हम कहते हैं कि ध्वनि तीखी (तीक्षण) है। और जब कंपन की आवृति कम रहती है तब हम कहते हैं कि ध्वनि का तारत्व कम है।

प्रश्न, 10. सुस्वर ध्वनि क्या है?

उत्तर सुस्वर ध्वनि वह है जो कानों को सुखद लगती है। जैसे हारमोनियम आदि की ध्वनि।

प्रश्न 11. शोर प्रदूषण की क्या हानियाँ हैं?

उत्तर- अत्यधिक शोर की उपस्थिति अनेक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन सकती है । अनिद्रा, अति तनाव (उच्च रक्तचाप), चिन्ता तथा अन्य बहुत-से स्वास्थ्य संबंधी गड़बड़ी शोर-प्रदूषण से हो सकते हैं। इससे व्यक्ति बहरा तक हो सकता है।

Class 8th Hindi Notes & Solutions – click here
Watch Video on YouTube –  click here
Class 8th Sanskrit Notes & Solutions – click here
Class 8th Science Notes & Solutions – click here
Class 8th Sanskrit Notes & Solutions – click here

Leave a Comment