BSEB Class 8th Science Solutions Chapter 4 कपडे तरह तरह के : रेशे तरह के

Class 8th Science Text Book Solutions 

प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

(i) संश्लेषित रेशे …… अथवा …… रेश भी कहलाते हैं।

(ii) सूती वस्त्र जलने पर …… के जलने जैसी गंध आती है जबकि नाइलन । उबलती हुई …… के समान गंध निकलती है।

(ii) सूती और नाइलॉन के वस्त्र को फाड़ने पर …… वस्त्र आसानी से फटने पर

(iv) …… रेशा सेलुलोज के रासायनिक क्रियाओं द्वारा प्राप्त किए जात

उत्तर-(i) कृत्रिम, मानव निमित, (ii) कागज, फली. (iii) सूती, (iv) संश्लेषित

प्रश्न 2. मिलान कीजिए :

कॉलम ‘क’                                कॉलम ‘ख’

(i) रेशम                                    (क) संश्लेषित रेशा

(ii) पैराशूट                                 (ख) रेयॉन

(iii) कृत्रिम रेशम                         (ग) प्राकृतिक रेशा]

(iv) टेरिलीन                               (घ) पैनाइलॉन

उत्तर :     कॉलम ‘क’                                कॉलम ‘ख’

(i) रेशम                                      (ग) प्राकृतिक रेशा

(ii) पैराशूट                                  (घ) पैनाइलॉन

(iii) कृत्रिम रेशम                           (ख) रेयॉन

(iv) टेरिलीन                               (क) संश्लेषित रेशा

 

प्रश्न 3. कुछ रेशे संश्लेषित क्यों कहलाते हैं ?

उत्तर- रासायनिक विधियों से बने होने के कारण कछ रेशे संश्लेषित कहलाते है। वास्तव में ये मानव निर्मित रेशे होते हैं।

प्रश्न 4. नाइलॉन रेशों से निर्मित दो वस्तुओं के नाम बताइये जो नाइलॉन रेशे की प्रबलता दर्शाती है ?

उत्तर- (i) पहाड़ों पर चढ़ने के लिय बने रस्से तथा (ii) पैराशूट।

प्रश्न 5. रसोई घर में संश्लेषित वस्त्र नहीं पहनने की सलाह दी जाती है। क्यों ?

उत्तर- चूँकि संश्लेषित वस्त्र में आग जल्दी पकड़ती है, इसलिए रसोईघर में संश्लेषित वस्त्र नहीं पहनने की सलाह दी जाती है।

प्रश्न 6. रेयॉन को ‘नकली रेशम’ क्यों कहा जाता है ?

उत्तर- रेयॉन असली रेशम से कहीं उत्तम गुणों वाला एवं सस्ता होता है। देखने और छूने में रेशम की ही अनुभूति होती है। इसलिए इसे नकली रेशम भी कहा जाता है।

प्रश्न 7. संश्लेषित वस्त्र गर्मी के मौसम में आरामदेह नहीं होते हैं। क्यों?

उत्तर संश्लेषित वस्त्र कुचालक होते है। जिस कारण शरीर में हवा प्रवेश नहीं कर पाती और न शरीर की गर्मी बाहर निकल पाती है। इस कारण शरीर पसीने से लथपथ हो जाता है। पसीना से संश्लेषित वस्त्र शरीर पर चिपक जाते हैं। इससे व्यक्ति को दिक्कत महसूस होती है। .

प्रश्न 8. एक्रिलिव के दो उपयोग लिखिये।

उत्तर- एक्रिलिव के दो उपयोग निम्नलिखित है:

(i) स्वेटर बुनने में तथा (ii) शाल या कम्बल बनाने में।

प्रश्न 9. रेशा का नाम बताइए जो :

(i) जलने पर जलते हुए कागज का गंध देता हो।

(ii) जलने पर जलते हुए बाल का गंध देता हो।

(iii) जलने पर उबलती हुई फली का गंध देता हो।

उत्तर : (i) सूती रेशे, (ii) ऊनी रेशा, (iii) नॉइलन।

प्रश्न 10. ‘संश्लेषित रेशों का औद्योगिक निर्माण वास्तव में वनों के संरक्षण में सहायक हो रहा है।” टिप्पणी कीजिए।

उत्तर- संश्लेषित रेशे पूर्णतः मानव-निर्मित अथवा मनुष्यों द्वारा बनाये गये रेशे होते है, जो रासायनिक विधियों के प्रयोग से बनते हैं। दूसरी ओर प्राकृतिक रेशे पौधों अथवा जन्तुओं से प्राप्त होते हैं। अतः संश्लेषित रेशों के औद्योगीकरण ने प्राकृतिक रेशों पर हमारी निर्भरता को काफी कम कर दिया है। परिणामतः अब हम रेशों के लिए वनों की कटाई नहीं करते, जिससे वन के पेड़-पौधे सरंक्षित तथा सुरक्षित रहते हैं और हमारा वातावरण संतुलित रहता है।

क्रियाकलाप एवं परियोजना कार्य : छात्र स्वयं करें

1. आपने आस-पास के परिवारों में जाकर पता कीजिए कि वे किस प्रकार के वस्त्रों

का प्रयोग करते हैं ? इनके इस प्रकार के वस्त्र प्रयोग करने का कारण और उपयोगिता क्या है ? इस पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

2. दैनिक जीवन में उपयोग की जानेवाली वस्तुएँ किस प्रकार के रेशों से बनी हुई है? इससे हमें होनेवाले लाभ एवं हानि को लिखिए।

3. विद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित कीजिए। बच्चों को इच्छानुसार

संश्लेषित वस्त्रों अथवा प्राकृतिक वस्त्रों के औद्योगिक निर्माता का अभिनय करने का अवसर दीजिए। तब वे ‘मेरा वस्त्र श्रेष्ठ है’ विषय पर वाद-विवाद कर सकते हैं।

 

कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर प्रश्न

 

प्रश्न 1. खाद्य पदार्थों का संचयन करते हेतु प्लास्टिक पात्रों के उपयोग के तीन प्रमुख लाभ बताइए।

उत्तर खाद्य पदार्थों का संचयन हेतु प्लास्टिक पदार्थों के उपयोग के तीन प्रमुख लाभ हैं : (i) कम भार और सस्ता होना, (ii)अच्छी सामर्थ्य और (iii) उपयोग में आसानी ।

प्रश्न 2. थर्मोप्लास्टिक और थर्मोसेटिंग प्लास्टिक के मध्य अन्तर को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- जो प्लास्टिक गर्म करने पर आसानी से विकृत हो जाता है और सरलतापूर्वक मुड़ जाता है, थर्मोप्लास्टिक कहलाता है। जैसे—पॉलीथीन, पीवीसी (PVC) आदि । इनका उपयोग खिलौने, कंघियाँ आदि के निर्माण में किया जाता है। जो प्लास्टिक एक बार साँचे में ढाल दिए जाने पर इन्हें ऊष्मा देकर नर्म नहीं किया जा सकता, थर्मासाट” . प्लास्टिक कहलाते हैं । जैसे—बेकेलाइट, मोलामाग्न आदि । बेकेलाइट ऊष्मा तथा विद्यु का कुचालक है। इनका उपयोग बिजली के स्विच. बर्तनों के हत्थे. फर्श की टाइल बनाने में किया जाता है।

प्रश्न 3. समझाइए कि थर्मोसेटिंग प्लास्टिक से निम्नलिखित क्यों बनाये जाते हैं :

 (क) डेगची के हत्थे, (ख) विद्युत प्लग/स्विच/प्लग-बोर्ड ?

उत्तर(क) थर्मोसेटिंग प्लास्टिक ऊष्मा का कुचालक होता है, इसीलिए इससे डेगची

के हत्थे बनाए जाते है।

(ख) थर्मोसेटिंग प्लास्टिक विद्युत के कुचालक होते हैं, इसीलिए इनसे विद्युत प्लग/ स्विच/प्लग-बोर्ड आदि बनाये जाते हैं।

प्रश्न 4. “जहाँ तक सम्भव हो, प्लास्टिक के उपयोग से बचिए” । इस कथन पर सलाह दीजिए।

उत्तर- यद्यपि प्लास्टिक हल्का, प्रबल, टिकाऊ तथा ऊष्मा और विद्युत का कुचालक होता है और बाजारों में कम लागत में आसानी से उपलब्ध है। इसलिए हमारे दैनिक जीवन में उपयोग में आनेवाले सभी कार्यों पर इसका प्रभुत्व-सा हो गया है। परन्तु चूँकि प्लास्टिक एक जैव अनिम्नीकरणीय पदार्थ होता है अर्थात् इसे प्राकृतिक प्रक्रियाओं द्वारा सरलता से विघटित नहीं किया जा सकता। अतः इनके विघटन में भी वर्षों लग जाते हैं तथा जलाने पर विषैली गैसें निकलती हैं, इससे वातावरण प्रदूषित होने का खतरा बना रहता है। सड़कों, गलियों, नालों में यूँ ही फेंके जानेवाले प्लास्टिक के थैलों से बरसात में नाले जाम हो जाते हैं और हमें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अतः जहाँ तक संभव हो प्लास्टिक के उपयोग से हमें बचना चाहिए ।

प्रश्न 5. ऐडिलिक क्या है?

उत्तर सर्दियों में उपयोग में लाये जानेवाले स्वेटर, शाल अथवा कम्बल आदि संश्लेषित रेशे से तैयार किए जाते हैं जो ऐडिलिक कहलाते हैं।

प्रश्न 6. प्राकृतिक और कृत्रिम रेशों में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तरप्राकृतिक और कृत्रिम रेशों में निम्नलिखित अंतर हैं :

       क्र. सं        नाम  रेशे का  रेशे का प्रकार (प्राकृतिक/कृत्रिम) कपास
          1.                                                                                           कपास              प्राकृतिक
          2.                              ऊन                 प्राकृतिक
          3.                              रेशम                     प्राकृतिक
          4.                          नाइलॉन                       कृत्रिम
          5.                             रेयॉन                        कृत्रिम
          6.                               प्लास्टिक                           कृत्रिम

Class 8th Hindi Notes & Solutions – click here
Watch Video on YouTube – click here
Class 8th Sanskrit Notes & Solutions – click here
Class 8th Science Notes & Solutions – click here
Class 8th Sanskrit Notes & Solutions – click here

Leave a Comment