हिन्‍द-चीन में राष्‍ट्रवादी आंदोलन | Hind Chin Me Rashtrawadi Andolan Objective

इस पोस्‍ट में हमलोग बिहार बोर्ड कक्षा 10 इतिहास के पाठ तीन ‘हिन्‍द-चीन में राष्‍ट्रवादी आंदोलन (Hind Chin Me Rashtrawadi Andolan Objective)’ के महत्‍वपूर्ण वस्‍तुनिष्‍ठ प्रश्‍नों को पढ़ेंगे। जो दसवीं बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ विभिन्‍न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे रेलवे, बैंकिंग, एस. एस. सी. तथा सिविल सेवाओं के लिए भी महत्‍वपूर्ण है।

Hind Chin Me Rashtrawadi Andolan Objective

Hind Chin Me Rashtrawadi Andolan Objective इतिहास पाठ 3 हिन्‍द-चीन में राष्‍ट्रवादी आंदोलन

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर

नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर के रूप में चार विकल्प दिये गये हैं। जो आपको सर्वाधिक उपयुक्त लगे उनमें सही का चिह्न लगायें।

प्रश्न 1. हिन्द-चीन क्षेत्र में कौन-से देश आते हैं ?
(क) चीन, वियतनाम, लाओस
(ख) हिन्द, चीन, वियतनाम, लाओस
(ग) कम्बोडिया, वियतनाम, लाओस
(घ) कम्बोडिया, वियतनाम, चीन, थाईलैण्ड

उत्तर- (ग) कम्बोडिया, वियतनाम, लाओस

प्रश्न 2. अंकोरवाट का मन्दिर कहाँ स्थित है ?
(क) वियतनाम
(ख) थाईलैण्ड
(ग) लाओस
(घ) कम्बोडिया

उत्तर- (घ) कम्बोडिया

प्रश्न 3. हिन्द-चीन पहुँचने वाले प्रथम व्यापारी कौन थे
(क) इंग्लैण्ड
(ख) फ्रांसीसी
(ग) पुर्तगाली
(घ) डच

उत्तर- (ग) पुर्तगाली

प्रश्न 4. हिन्द चीन में बसने वाले फ्रांसीसी कहे जाते थे ?
(क) फ्रांसीसी
(ख) शासक वर्ग
(ग) कोलोन
(घ) जेनरल

उत्तर- (ग) कोलोन

प्रश्न 5. नरोत्तम सिंहानुक कहाँ के शासक थे ?
(क) वियतनाम
(ख) लाओस
(ग) थाईलैण्ड
(घ) कम्बोडिया

उत्तर- (घ) कम्बोडिया

प्रश्न 6. ‘द हिस्ट्री ऑफ द लॉस ऑफ वियतनाम’ किसने लिखा?
(क) हो-ची-मिन्ह
(ख) फान-वोई-चाऊ
(ग) कुआंग
(घ) त्रियु

उत्तर- (ख) फान-वोई-चाऊ

प्रश्न 7. मार्च 1946 में फ्रांस एवं वियतनाम के बीच होने वाला समझौता किस नाम से जाना जाता है ?
(क) जेनेवा समझौता
(ख) हनोई समझौता
(ग) पेरिस समझौता
(घ) धर्म निरपेक्ष समझौता

उत्तर- (ख) हनोई समझौता

प्रश्न 8. किस प्रसिद्ध दार्शनिक ने एक अदालत लगाकर अमेरिका को वियतनाम युद्ध के लिए दोषी करार दिया?
(क) रसेल
(ख) होची मिन्ह
(ग) नरोत्तम सिंहानुक
(घ) रूसो

उत्तर- (क) रसेल

प्रश्न 9. हिन्द-चीनी क्षेत्र में अंतिम युद्ध समाप्ति के समय में अमेरिकी राष्ट्रपति थे?
(क) वाशिंगटन
(ख) निक्सन
(ग) जार्ज बुश
(घ) रुजवेल्ट

उत्तर- (ख) निक्सन

प्रश्न 10. होआ-होआ आन्दोलन किस प्रकृति का था?
(क) क्रांतिकारी
(ख) धार्मिक
(ग) साम्राज्यवादी समर्थक
(घ) क्रांतिकारी धार्मिक

उत्तर- (घ) क्रांतिकारी धार्मिक

प्रश्न 11. 12वीं शताब्दी में राजा सूर्य वर्मा/द्वितीय ने किसका निर्माण करवाया था?
(क) बौध मंदिर
(ख) महावीर मंदिर
(ग) अंकोरवाट का मंदिर
(घ) शिव मंदिर

उत्तर-(ग) अंकोरवाट मंदिर

प्रश्न 12. किस समझौते ने पूरे वियतनाम को दो हिस्से में बाँट दिया ?
(क) जेनेवा समझौता
(ख) हनोई समझौता
(ग) पेरिस समझौता
(घ) क्रिमीया समझौता

उत्तर- (क) जेनेवा समझौता

प्रश्न 13.हो-ची-मिन्ह का दूसरा नाम क्‍या था?
(क) जोन्‍गुएन आई
(ख) न्‍यूगन आई क्‍वोक
(ग) फान बोई चाउ
(घ) दूई तान होई

उत्तर- (ख) न्यूगन आई क्वोक

प्रश्न 14.दिएन-विएन-फु के युद्ध में कौन बुरी तरह हार गए?
(क) अमेरिकी
(ख) चीनी
(ग) जापानी
(घ) फ्रांसीसाी

उत्तर- (घ) फ्रांसीसाी

प्रश्न 15. अनामी दल का संस्थापक कौन था?
(क) जोन्‍गुएन आई
(ख) न्‍यूगन आई क्‍वोक
(ग) फान बोई चाउ
(घ) दूई तान होई

उत्तर- (क) जोन्गुएन आइ

प्रश्‍न 16. वियतनाम में ‘टोकिन फ्री स्‍कूल’ की स्‍थापना कब हुई ?
(क) 1907
(ख) 1908
(ग)1909
(घ) 1910

उत्तर- (क) 1907

प्रश्‍न 17. जेनेवा समझौता कब हुआ था ?
(क) 1946
(ख) 1919
(ग) 1954
(घ) 1975

उत्तर- (ग) 1954

प्रश्‍न 18. वियतनाम का एकीकरण कब पूर्ण हुआ ?
(क) 1946
(ख) 1919
(ग) 1954
(घ) 1975

उत्तर- (घ) 1975

प्रश्‍न 19. मार्च 1946 मे फ्रांस और वियतनाम के बीच होने वाले समझैता को किस नाम से जाना जाता है ?
(क) जेनेवा
(ख) हनोई
(ग) वियतनाम
(घ) पेरिस

उत्तर- (ख) हनोई

Leave a Comment