BSEB Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 13. संस्‍कृति एवं विज्ञान | Sanskrit Evam Vigyan Class 6th Solutions

Bihar Board Class 6 Social Science संस्‍कृति एवं विज्ञान Text Book Questions and Answers Sanskrit Evam Vigyan Class 6th Solutions

13. संस्‍कृति एवं विज्ञान

अभ्यास : प्रश्न तथा उनके उत्तर

आइए याद करें (सही उत्तर को चुनें) :

1. अभिज्ञान शाकुन्तलम् की रचना कालीदास ने की। यह क्या है ?
(क) उपन्यास
(ख) नाटक
(ग) कहानी
(घ) कविता

2. मंदिर के महत्त्वपूर्ण भाग जहाँ देवताओं की प्रतिमा रखी जाती थी, उसे क्या कहते थे ?
(क) प्रदक्षिणापथ
(ख) गोपुरम
(ग) गर्भगृह
(घ) दालान

3. दशावतार मंदिर में किस देवता की प्रतिमा है ?
(क) विष्णु
(ख) शिव
(ग) बुद्ध
(घ) ब्रह्मा

4. इनमें से सबसे पहले किस पुस्तक की रचना हुई ?
(क) ऋग्वेद
(ख) रामायण
(ग) महाभारत
(घ) पुराण

5. इनमें से तमिल साहित्य कौन हैं ?
(क) देवी चंद्रगुप्तम
(ख) कुमार संभवम्
(ग) मृच्छकटिकम
(घ) सिलप्पदिकारम

उत्तर- 1. (ख), 2. (ग), 3. (क), 4. (क), 5. (घ) ।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें :

प्रश्न 1. दिल्ली (मेहरौली) के लौह स्तंभ के बारे में पाँच वाक्यों में लिखें।
उत्तर-दक्षिणी दिल्ली के मेहरौली का लौह स्तंभ देखने वालों को आश्चर्य में डाल देता है। उस काल के धातु वैज्ञानिकों को दाद देनी पड़ती है। लगभग 1500 वर्षों से यह स्तंभ शान से खड़ा है। इतने दिनों तक धूप, वर्षा और पाले को बरदाश्त कर रहा है। इसके बावजूद आज तक इसमें कहीं जंग का नामोनिशान नहीं है।

प्रश्न 2. ऐतिहासिक महत्त्व की दो इमारतों के बारे में नाम के साथ पाँच पंक्तियाँ लिखें।
उत्तर-भारत में ऐतिहासिक महत्त्व की अनेक इमारते हैं, जिनमें से लखनऊ स्थित भूल-भुलैया तथा पटने का दरभंगा हाउस है ।
भुलभुलैया की बनावट ऐसी है कि बिना जानकार व्यक्ति को साथ लिए कोई चाहे कि उसमें घुसकर बाहर निकल जाय, यह सम्भव नहीं है। यहीं पता चलता है कि दीवारों को भी कान होते हैं। दीवार में मुँह सटाकर बोलें तो दूर बैठा व्यक्ति भी दीवार में कान सटाकर सुन सकता है। पटने का दरभंगा हाउस महलनुमा दरभंगा के राजा ने बनवाया था। यह गंगा के किनारे अवस्थित है और आज सरकार के अधीन है। इसमें पटना विश्वविद्यालय का एक विभाग कार्यरत है । महल के बीचोंबीच एक गलियारा है जो गंगा तट पर जाता है। तटपर ही काली का प्रसिद्ध मंदिर है।

प्रश्न 3. बौद्ध विहार से क्या समझते हैं ? यह किस धर्म से संबंधित है ?
उत्तर- बौद्ध बिहार से हमारी यह समझ बनती है कि जहाँ पर बौद्ध संन्यासी ठहरते हैं और अपना धार्मिक कृत्य सम्पन्न करते हैं, उसे बौद्ध विहार कहा जाता है। मगध और लिच्छवी क्षेत्र में बौद्ध विहारों की एक श्रृंखला थी, जिस कारण इस प्रदेश का नाम बिहार पड़ा ।
बौद्ध विहार बौद्ध धर्म से सम्बंधित है ।

Read more- Click here
You Tube Click here 

Leave a Comment