शहरीकरण और शहरी जीवन | Shaharikaran aur Shahri Jeevan Objective

इस पोस्‍ट में हमलोग बिहार बोर्ड कक्षा 10 इतिहास के पाठ 6 ‘शहरीकरण और शहरी जीवन  (Shaharikaran aur Shahri Jeevan Objective)’ के महत्‍वपूर्ण वस्‍तुनिष्‍ठ प्रश्‍नों को पढ़ेंगे। जो दसवीं बोर्ड परीक्षा के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण है।

Shaharikaran aur Shahri Jeevan Objective

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर

नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर के रूप में चार विकल्प दिये गये हैं। जो आपको सर्वाधिक उपयुक्त लगे उनमें सही का चिह्न लगायें।

प्रश्न 1.सामंती व्यवस्था से हटकर किस प्रकार की शहरी व्यवस्था की प्रवृत्ति बढ़ी?
(क) प्रगतिशील प्रवृति
(ख) आक्रामक प्रवृति
(ग) रूढ़िवादी प्रवृति
(घ) शोषणकारी प्रवृति

उत्तर- (क) प्रगतिशील प्रवृति

प्रश्न 2. शहर को आधुनिक व्यक्ति का किस प्रकार का क्षेत्र माना जाता है ?
(क) सीमित क्षेत्र
(ख) प्रभाव क्षेत्र
(ग) विस्तृत क्षेत्र ।
(घ) सभी

उत्तर- (ख) प्रभाव क्षेत्र

प्रश्न 3. स्थायी कृषि के प्रभाव से कैसा जमाव संभव हुआ?
(क) संपत्ति

(ख) ज्ञान
(ग) शांति
(घ) बहुमूल्य धातु

उत्तर- (क) संपत्ति

प्रश्न 4. एक प्रतियोगी एवं उद्यमी प्रवृति से प्रेरित किस प्रकार की अर्थव्यवस्था लागू की गई?
(क) जीवन-निर्वाह अर्थव्यवस्था
(ख) मुद्रा प्रधान अर्थव्यवस्था
(ग) शिथिल अर्थव्यवस्था
(घ) सभी

उत्तर- (ख) मृदा प्रधान अर्थव्यवस्था

प्रश्न 5. आधुनिक काल में औद्योगीकरण ने किसके स्वरूप को गहन रूप से प्रभावित किया ?
(क) ग्रामीणीकरण

(ख) शहरीकरण
(ग) कस्बा
(घ) बन्दरगाह

उत्तर- (ख) शहरीकरण

प्रश्न 6. जनसंख्या का घनत्व सबसे अधिक कहाँ होता है ?
(क) ग्राम

(ख) कस्बा
(ग) नगर
(घ) महानगर

उत्तर- (घ) महानगर

प्रश्न 7. 1810 से 1880 ई. तक लंदन की आबादी 10 लाख से बढ़कर कहाँ तक पहुंची ?
(क) 20 लाख

(ख) 30 लाख
(ग) 40 लाख
(घ) 50 लाख

उत्तर- (ग) 40 लाख

प्रश्न 8. लंदन में अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा कब लागू हुई ?
(क) 1850

(ख) 1855
(ग) 1860
(घ) 1870

उत्तर- (घ) 1870

प्रश्न 9. कौन-सा सामाजिक वर्ग बुद्धिजीवी वर्ग के रूप में उभरकर आया?
(क) उद्योगपति वर्ग

(ख) पूँजीपति वर्ग
(ग) श्रमिक वर्ग
(घ) मध्यम वर्ग

उत्तर- (घ) मध्यम वर्ग

प्रश्न 10. पूँजीपति वर्ग के द्वारा किस वर्ग का शोषण हुआ?
(क) श्रमिक वर्ग

(ख) मध्यम वर्ग
(ग) कृषक वर्ग
(घ) सभी

उत्तर- (घ) सभी

प्रश्न 11. गार्डन सिटी की अवधारणा किसने विकसित की थी ?
(क) एबेनेजर हावर्ड

(ख) विलियम
(ग) नेपोलियन तृतीय
(घ) हॉसमन

उत्तर- (क) एबेनेजर हावर्ड

प्रश्न 12. सिटी ऑफ बॉम्‍बे इम्‍प्रूवमेंट ट्रस्‍ट की स्‍थापना कब हुई ?
(क) 1898

(ख) 1899
(ग) 1995
(घ) 1892

उत्तर- (क) 1898

प्रश्न 13. पटना में गोलघर किस उद्देश्‍य से बनाया गया था ?
(क) अस्‍त्र-शस्‍त्र रखने के लिए

(ख) पूजा करने के लिए
(ग) अनाज रखने के लिए
(घ) सैनिक रखने के लिए

उत्तर- (ग) अनाज रखने के लिए

प्रश्न 14. पटना का प्राचीन नाम क्‍या था ?
(क) राजगीर

(ख) पाटलीपुत्र
(ग) पावापुरी
(घ) नालंदा

उत्तर- (ख) पाटलीपुत्र

प्रश्न 15. गोलघर का निर्माण कब हुआ ?
(क) 1757

(ख) 1764
(ग) 1786
(घ) 1857

उत्तर- (ग) 1786

प्रश्न 15. आधुनिक काल से पूर्व शहरों की स्‍थापना का महत्‍वपूर्ण आधार क्‍या था ?
(क) व्‍यापार

(ख) धर्म
(ग) दोनों
(घ) इनमें कोई नहीं

उत्तर- (ग) दोनों

प्रश्न 16. आधुनिक शहर के उदय का इतिहास कितना वर्ष लगभग पुराना है ?
(क) 100 वर्ष
(ख) 200 वर्ष
(ग) 300 वर्ष
(घ) 400 वर्ष

उत्तर- (क) 100 वर्ष

प्रश्न 17. गंज किसे कहा जाता है ?
(क) एक छोटे कस्‍बे को
(ख) एक छोटे स्‍थायी बाजार को
(ग) एक ग्रामीण अंचल को
(घ) इनमें कोई नहीं

उत्तर- (ख) एक छोटे स्‍थायी बाजार को

प्रश्न 18. मैनचेस्‍टर नामक औद्योगिक नगर किस शताब्‍दी के अंत में स्‍थापित हुआ ?
(क) 16वीं

(ख) 17वीं
(ग) 18वीं
(घ) 19वीं

उत्तर- (ग) 18वीं

प्रश्न 19. ‘बगीचों का शहर’ किसे कहा जाता है ?
(क) लंदन

(ख) सिंगापुर
(ग) बम्‍बई
(घ) कलकत्ता

उत्तर- (क) लंदन

प्रश्न 20. लैसेजफेयर क्‍या था ?
(क) आर्थिक उन्‍मुक्‍तवाद का सिद्धांत
(ख) आर्थिक संरक्षण की नीति
(ग) प्रतिबंध की नीति
(घ) इनमें कोई नहीं

उत्तर- (क) आर्थिक उन्‍मुक्‍तवाद का सिद्धांत

प्रश्न 21. बम्‍बई से निम्‍न में किन वस्‍तुओं का निर्यात किया जाता था ?
(क) अफीम
(ख) कपास
(ग) दोनों
(घ) इनमें कोई नहीं

उत्तर- (ग) दोनों

प्रश्न 22. सिटी ऑफ बॉम्‍बे इम्‍प्रूवमेंट ट्रस्‍ट की स्‍थापना कब की गई ?
(क) 1890
(ख) 1885
(ग) 1898
(घ) 1918

उत्तर- (ग) 1898

प्रश्न 23. मेगास्‍थनीज निम्‍न में से किसके दरबार में दूत बनकर आया था ?
(क) चन्‍द्रगुप्‍त मौर्य
(ख) समुद्रगुप्‍त
(ग) श्रीगुप्‍त
(घ) हर्षवर्धन

उत्तर- (क) चन्‍द्रगुप्‍त मौर्य

  • Read More – Click here
  • Samajvad Aur Samyavad History – Click here
  • Shaharikaran aur Shahri Jeevan Objective Question Video –  click here
  • Europe Me Rashtravad Objective Question –  click here

Leave a Comment