Bihar Board Inter Result 2022 – आज दोपहर 3 बजे जारी होगा इंटर का रिजल्‍ट

आज शाम 3.00 बजे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar Board Inter Result 2022) इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 का परिणाम की घोषणा करने जा रही है। लाखों छात्रों के इंतजार अब कुछ ही देर में खत्‍म होने वाला है।

bihar board inter result 2022

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्‍यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि आज दिनांक 16.03.222 को दोपहर 3 बजे माननीय शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2022 का परीक्षाफल जारी किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्‍य सचिव, श्री संजय कुमार भी उपस्थित रहेंगें। पिछले वर्ष में बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट 26 मार्च को जारी हुई था। इस बार बोर्ड 10 दिन पहले परिणाम जारी कर फिर एक बार इतिहास रचने जा रहा है।

इससे पहले बिहार बोर्ड ने सोमवार को टॉपरों का इंटरव्यू, वेरिफिकेशन, मार्क्स संकलन जैसे सभी कार्य पूरा कर लिए। टॉपरों की कॉपियां पिछले सप्ताह ही री-चेक कर ली गई थीं। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समीति द्वारा 1 से 14 फरवरी तक किया गया था। परीक्षा में 16.48 लाख छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे।

बिहार बोर्ड ने 3 मार्च को परीक्षा की आंसर-की जारी की थी। आंसर-की प्रश्न पत्र में पूछे गए 50 फीसदी ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की जारी की गई थी। इन पर आपत्ति जताने के लिए 6 मार्च तक का समय दिया गया था।

Bihar Board Inter Result 2022 : ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट

– बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।
– होमपेज पर Inter Result टैब पर क्लिक करना होगा।
– रिजल्ट पेज खुलने पर मांगी गई डिटेल्स जैसे रोल नंबर, रौल कोड जैसे विवरण भरकर सब्मिट कर दें। रिजल्ट सामने आ जाएगा।

पासिंग मार्क्स के लिए लाना होगा इतना अंक

इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों पेपरों में अलग-अलग न्यूनतम अंक हासिल करने होंगे। कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने जरूरी हैं। थ्योरी पेपर के मामले में 30 फीसदी अंक वाले भी पेपर पास करेंगे। प्रैक्टिल पेपर में 30 में से 12 अंक लाने होगें तथा थ्‍योरी पेपर 70 अंक में से 21 अंक लाने होगें। इस बार पहले से बेहतर रिजल्‍ट आने की उम्‍मीद जताई जा रही है। वहीं जो छात्र एक या दो विषयों में न्‍यूनतम पासिंग मार्क्स नहीं ला पाएंगे, उन्हें अपने रिजल्‍ट सुधार के लिए एक कंपार्टमेंटल परीक्षा देनी होगी।

Visit For Home Page

रिजल्‍ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Link 1 click here