कक्षा 10 भूगोल बिहार : जनसंख्या और नगरीकरण – Bihar Jansankhya aur Nagrikaran

इस पोस्‍ट में हमलोग बिहार बोर्ड के कक्षा 10 के भूगोल के इकाई पाँच का पाठ ‘बिहार : जनसंख्या और नगरीकरण’ (Bihar Jansankhya aur Nagrikaran) के महत्‍वपूर्ण टॉपिक को पढ़ेंगें।

Bihar Jansankhya aur Nagrikaran
Bihar Jansankhya aur Nagrikaran

बिहार : जनसंख्या और नगरीकरण (Bihar Jansankhya aur Nagrikaran)

बिहार आरंभ से ही सघन जनसंख्या वाला देश रहा है, यहाँ 3000 वर्ष पहले से ही मानव बसाव के प्रमाण मिलते हैं। बिहार घनी आबादी वाले राज्यों में से एक है, इसका मुख्य कारण यहाँ की भौगोलिक स्थिति है, अर्थात समतल भू-भाग, उपजाऊ मिट्टी, सालों भर जल से भरी नदियाँ एवं सुगम पहुँचने की सुविधा है। वŸार्मान समय में बिहार जनसंख्या के दृष्टि से उत्तर-प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद तीसरे स्थान पर है। 2001 के जनगणन के अनुसार बिहार की जनसंख्या भारत की कुल जनसंख्या का 8.07 प्रतिशत है। बिहारइमें लिंग अनुपात 919 महिलायें प्रति हजार पुरूष है। यह राष्ट्रीय अनुपात 933 से कम है।
Bihar Jansankhya aur Nagrikaran

जनसंख्या वितरण :
बिहार की जनसंख्या वितरण सभी जगह एक समान नहीं है। कहीं पर जनसंख्या बहुत अधिक है तो कहीं पर बहुत ही कम।

जहाँ भी धरातल समतल जलोढ़ और मैदानी हैं वहाँ घनी आबादी है। बिहार में सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला पटना है।

जनसंख्या घनत्व :
2001 की जनसंख्या के अनुसार बिहार में प्रतिवर्ग किलोमीटर घनत्व 881 व्यक्ति है। सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व पटना जिला में है जहाँ प्रतिवर्ग किमी पर 1471 व्यक्ति निवास करते हैं। इसके बाद दरभंगा और वैशाली का स्थान आता है, जहाँ क्रमशः 1342 और 1332 व्यक्ति प्रतिवर्ग किमी रहते हैं। जनसंख्या घनत्व में चौथे स्थान पर बेगुसराय जिला है, जहाँ 1222 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है।

सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला पश्चिमी चम्पारण, बाँका, जमुई और कैमुर है, जिसका घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी० है।

नगरों का विकास :
बिहार में नगरों के विकास का इतिहास बहुत पुराना है, यहाँ के अधिकतर प्रमुख नगर नदी के तट पर बसे हुए हैं। प्राचीन नगरों में पाटलिपुत्र, नालन्दा, गया, वैशाली, बोधगया, उदवेतपुरी, सीतामढ़ी आदि है।

आजादी के बाद यहाँ नगरों के विकास में तेजी आई है। औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जीवन के मौलिक सुविधाओं के विकास के कारण कई नगर यहाँ विकसित हुए हैं। इनमें बरौनी, हाजीपुर, दानापुर, डालमिया नगर, मुंगेर, जमालपुर, कटिहार आदि हैं। बिहार भारत का सबसे कम शहरीकृत राज्य है। यहाँ 2001 के जनगणना के अनुसार नगरीय आबादी मात्र 10.5 प्रतिशत है।

Read More – click here

Bihar Jansankhya aur Nagrikaran Video –  click here

Class 10 Science –  click here

Class 10 Sanskrit – click here

Leave a Comment