BSEB Class 8th Science Solutions Chapter 14 काेशिकाऍं : हर जीव की आधारभुत संरचना

Class 8th Science Text Book Solutions

प्रश्न 1. खाली स्थानों को भरिए :

(क) …….. एक विशेष यंत्र है जिससे सूक्ष्म जीवों एवं कोशिकाओं को देखा जाता है

(ख) कोशिका सजीवों की …….. और ……. इकाई है ।

(ग) …… , …… और …… कोशिका के भाग हैं।

(घ) कोशिका भित्ती …… कोशिकाओं में पाई जाती है।

(च) कोशिका की खोज …… ने की।

उत्तर-  (क) सूक्ष्मदर्शी,  (ख) संरचनात्मक, क्रियात्मक,  (ग) कोशिका कोशिका द्रव्य, केन्द्रक,

(घ) केवल पादप, (च) रॉबर्ट हुक।

प्रश्न 2. सही या गलत का निशानलगाइए :

(क) सजीव कोशिका से बने हैं।

(ख) सभी कोशिकाओं में कोशिका भित्ती पाई जाती है।

(ग) केन्द्रक झिल्ली कोशिका द्रव्य एवं केन्द्रक के बीच पदार्थों के आवागमन को नियंत्रित करती है।

(घ) अमीबा बहुकोशिकीय जीव है।

उत्तर- (क) सही,  (ख) गलत (सही है कि केवल पादप कोशिका में),   (ग) सही,   (घ) गलत। (सही है कि एक कोशिकीय है)

प्रश्न 3. एक शब्द में बताइए :

(क) सजीवों की संरचनात्मक इकाई ……

(ख) कोशिका में जेलीनुमा संरचना……

(ग) जन्तु कोशिका का बाहरी आवरण ……….

(घ) पत्तियों के हरे रंग के लिए जिम्मेवार लवक ……

(ङ) कोशिका द्रव्य के बीच खाली संरचना …….

उत्तर- (क) कोशिका,  (ख) कोशिका द्रव्य,  (ग) कोशिका झिल्ली,  (घ) हरित लवक,  (ङ) रिक्तिका।

प्रश्न 4. कोशिका सजीवों की मूलभूत संरचनात्मक इकाई है। कैसे ?

उत्तर- भवन के लिए ईंट एवं सजीवों में कोशिका, दानों की मूलभूत संरचनात्मा इकाई हैं। यद्यपि भवन निर्माण में एक समान ईटों का प्रयोग होता है परन्तु कोशिका की आकृति, डिजाइन एवं साइज अलग-अलग होते हैं। इसी प्रकार सजीव जगत जीव एक-दूसरे से अलग-अलग होते हुए भी कोशिकाओं के बने होते हैं। कोशिका आधार पर सजीवों को निम्नलिखित दो भागों में बाँटा जा सकता है : .

(क) एककोशिक जीव तथा   (ख) बहुकोशिक जीव ।

(क) एककोशिक जीव– एक कोशिका वाले जीवों को एककोशिक जीव को हैं। जैसे—अमीबा, पैरामीशियम।

(ख) बहुकोशिक जीव- वे जीव, जिनका शरीर एक से अधिक कोशिकाओ बना होता है बहुकोशिक जीव कहलाते हैं। जैसे—मानव, पेड़-पौधे आदि ।

प्रश्न 5. कोशिका भित्ति पादप कोशिका का महत्वपूर्ण भाग है। कैसे ?

उत्तर- कोशिका भित्ति पादप कोशिका के आवरण का काम करता है। चूंकि पादपों को प्राकृतिकतः खुले वातावरण में रहना पड़ता है। भित्ति के ठीक नीचे कोशिका झिल्ली रहती है। भित्ति से ही झिल्ली को सुरक्षा प्राप्त होती है।

कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर

प्रश्न 1. वैज्ञानिक किस प्रकार सजीव कोशिकाओं का प्रेक्षण एवं अध्ययन करते हैं?

उत्तर वैज्ञानिक सूक्ष्मदर्शी का उपयोग करते हैं, जिसकी सहायता से वस्तु के आवर्धित प्रतिबिम्ब का अध्ययन किया जा सकता है। कोशिका की संरचना का विस्तृत अध्ययन करने के लिए वे अभिरंजक का भी उपयोग करते हैं।

प्रश्न 2. कोशिका भित्ति किसे कहते हैं?  

उत्तरपादप कोशिका में एक अतिरिक्त आवरण होता है जिसे कोशिका भित्ति कहते हैं। यह कोशिकाओं को आकार एवं दृढ़ता प्रदान करती है।

प्रश्न 3. ऊतक क्या है?

उत्तर- ऊतक एकसमान कोशिकाओं का वह समूह है जो एक विशिष्ट प्रकार्य करता है।

प्रश्न 4. अंग कैसे बनते हैं?

उत्तरबहुकोशिकीय जीवों में सभी कार्य विशिष्ट कोशिकाओं के समूह द्वारा सम्पादित किए जाते हैं। कोशिकाओं का यह समूह ऊतक का निर्माण करता है आर विभिन्न ऊतक अंगों का निर्माण करते हैं। .

प्रश्न 5. बहुकोशिकीय जीवों के जीवन का प्रारंभ कैसे होता है?

उत्तरबहुकोशिकीय जीवों के जीवन का प्रारंभ भी एकलकोशिका से ही होता । जो एक निषेचित अंडा है। यह अंडा गुणन करता है तथा वृद्धि एवं परिवर्धन क कोशिकाओं की संख्या बढ़ती जाती है।

प्रश्न 6. पादाभ किसे कहते हैं?

उत्तर- अमीबा के मुख्य शरीर से बाहर की ओर परिवर्ती लंबाई के प्रबर्ध उभरे हुए दिखाई देते हैं । इन्हें पादाभ कहते हैं। ये प्रवर्ध गति के समय तथा भोजन का अधिग्रहण करते समय बनते एवं बिगड़ते रहते हैं।

प्रश्न 7. बताइए कि क्लोरोप्लास्ट अथवा हरितलवक केवल पादप कोशिकाओं में ही क्यों पाए जाते हैं?

उत्तर पादप अपना भोजन क्लोरोप्लास्ट अथव हरितलवक के माध्यम से ही बना सकते हैं। सभी आवश्यकता की पूर्ति के लिए केवल पादप कोशिकाओं में हो हारत लवक पाए जाते हैं। ये विभिन्न रंगों के होते हैं। उनमें कुछ में हरा रंजक उपस्थित होता है जिसे क्लोरोफिल कहते हैं। हरे रंग के प्लैस्टिड्स को क्लोरोप्लास्ट अथवा हरितलवक कहते हैं। वे पत्तियों को हरा रंग प्रदान करते हैं। पत्तियों के क्लोरोप्लास्ट में उपस्थित क्लोरोफिल प्रकाशसंश्लेषण के लिए आवश्यक है जिससे पौधे भोजन बनाते हैं।

Class 8th Hindi Notes & Solutions – click here
Watch Video on YouTube –  click here
Class 8th Sanskrit Notes & Solutions – click here
Class 8th Science Notes & Solutions – click here
Class 8th Sanskrit Notes & Solutions – click here

Leave a Comment