BSEB Class 9th Science Solutions Chapter 5 जीवन की मौलीक इकाई

Class 9th Science Text Book Solutions

प्रश्न 1. पादप कोशिकाओं तथा जंतु कोशिकाओं में तुलना करें

उत्तर- पादप कोशिकाओं और जंतु कोशिकाओं की तुलना निम्नांकित है : पादप कोशिकाएँ

पादप कोशिकाएँ जन्तु कोशिकाएँ
1. पादप कोशिका में सैल्यूलोज से निर्मित कोशिका भित्ति होती है।

2. पादप कोशिका में हरित लवक उपस्थित रहता हैा

3. पादप कोशि‍काओं में बडी बडी रिक्तिकाएँ होती हैं।

4. पादप कोशिका में सेन्ट्रोसोम नहीं होता

1. जन्तु कोशिका में सेल्यूलोज से बनी भित्ति नहीं होती है।

2. जन्तु कोशिका में हरित लवक नही होते है।

3. जन्‍तु कोशिका में रिक्तिकाएँ न के बराबर या सूक्ष्म रूप में होती हैं।

4. जंतु कोशिका में सेन्ट्रोसोम होता है।

 

प्रश्न 2. यदि प्लैज्मा झिल्ली फट जाए अथवा टूट जाए तो क्या होगा?

उत्तर- प्लैज्मा झिल्ली कोशिका का बाहरी आवरण है जो कोशिका के भीतरी पदाथा का बाहरी वातावरण से दूर रखती। इसका स्वभाव अर्द्धपारगम्य होता है। अगर यह टूटकर अलग हो जाएगा तो कोशिका का भीतरी पदार्थ बाहरी वातावरण में घुल-मिल जायगा, जिससे इसका चयनात्मक कार्य खत्म हो जायगा।

प्रश्न 3. यदि गॉल्जी उपकरण न हो तो कोशिका के जीवन में क्या होगा?

उत्तर– यदि कोशिका में गॉल्जी उपकरण उपस्थित न हो तो अन्तर्द्रव्यी जालिका में निर्मित पदाथों का कोशिका के भीतर या बाहर जरूरी भागों का अदला-बदली वन्द हो जायगा। इससे लाइजोसोम का अभाव हो जाएगा और कोशिका में अपशिष्ट पदार्थों का विसर्जन नहीं होने पाएगा। फलत: कोशिका का जीवन मृतक-सा हो जायेगा।

प्रश्न 4. कोशिका का कौन-सा अंगक विजली घर है ? ओर क्यों?

उत्तर- कोशिका में माइटोकॉण्ड्रिया द्वारा ऊर्जा उत्पन्न होता है । यह ATP के रूप में जमा होता है। इसका उपयोग वहुत-से जैविक प्रक्रियाओं में होता है। ऊर्जा उत्पन्न करने के कारण ही माइटोकॉण्ड्रिया को कोशिका का विजलीघर कहते हैं।

प्रश्न 5. कोशिका झिल्ली को बनानेवाले लिपिड तथा प्रोटीन का संश्लेषण कहाँ होता है?

उत्तर- कशिका झिल्ली को बनानेवाले लिपिड और प्रोटीन का संश्लेषण अन्तर्द्रव्यी जालिका में होता है।

प्रश्न 6. अमीबा अपना भोजन कैसे प्राप्त करता है ?

उत्तर- अमीबा एककोशिकीय जन्तु है। इसकी कोशिका में रसधानियाँ मौजूद रहती हैं। उन्हीं में एक खाद्य रिक्तिका उपस्थित रहती है। खाद्य रसधानी भोजन से भरपूर होती है, जिससे अमीवा भोजन प्राप्त करता है। खाद्य रिक्तिका से होकर भोजन रसधानी से अमीवा में प्रवेश करता है।

प्रश्न 7. परासरण क्या है ?

उत्तर- पारगम्य झिल्ली द्वारा जल के अणुओं के उच्च सान्द्रण क्षेत्र से निम्न सान्द्रण क्षेत्र का आर गति को परासरण की संज्ञा दी गई है। जल की परासरण गति घुले हुए पदार्थों पर निर्भर करती है।

Class 8th Hindi Notes & Solutions – click here
Watch Video on YouTube – click here
Class 8th Sanskrit Notes & Solutions – click here
Class 8th Science Notes & Solutions – click here
Class 8th Sanskrit Notes & Solutions – click here

Leave a Comment