BSEB Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक

Class 9th Science Text Book Solutions

प्रश्न 1. ऊतक को परिभाषित करें।

उत्तर- कोशिकाओं के समूह को ऊतक कहते हैं। इनका निर्माण तो समान रूप से होता है, लेकिन काम अलग-अलग है।

प्रश्न 2. कितने प्रकार के तत्व मिलकर जाइलम ऊतक का निर्माण करते हैं ? उनके नाम बताएँ।

उत्तर- चार प्रकार के तत्व मिलकर जाइलम ऊतक का निर्माण करते हैं, उनके नाम हैं :

(क) वाहिनिका  (ख) वाहिका  (ग) दारू मृदूतक तथा  (घ) दारू दृढ़ ऊतक।

प्रश्न 3. पौधों में सरल ऊतक जटिल ऊतक से किस प्रकार भिन्न होते हैं ?

उत्तर सामान्यतया सरल ऊतक एक ही कोशिका से निर्मित होते हैं, जो एकसमान कार्य करते हैं। जटिल ऊतक अनेक प्रकार की कोशिकाओं से निर्मित होते हैं तथा अनेक प्रकार के जटिल कार्यों को सम्पन्न करते हैं।

प्रश्न 4. रन्ध्र के क्या कार्य हैं?

उत्तर- (i) रन्ध्र गैसों का आदान-प्रदान करते हैं, (ii) ये वाष्पोत्सर्जन द्वारा भाप के रूप में आवश्यकता से अधिक जल को बाहर निकाल देते हैं।

प्रश्न 5. कार्डिक (हृदयक) पेशी का विशेष कार्य क्या है ?

उत्तर- कार्डिक पेशी विना रुके लगातार सिकुड़ने और फैलने का कार्य करती रहती है और खून को शरीर में प्रसारित करने का कार्य करती है।

प्रश्न 6. निम्नलिखित के नाम लिखें :

(a) ऊतक जो मुँह के भीतरी स्तर का निर्माण करता है।

(b) ऊतक जो मनुष्य में पेशियों को अस्थि से जोड़ता है।

(c) ऊतक जो पौधों में भोजन का संवहन करता है।

(d) ऊतक जो हमारे शरीर में वसा का संचय करता है।

(e) तरल आघात्री सहित संयोजी ऊतक।

(f) मस्तिष्क में स्थित ऊतक।

उत्तर : (a) एपीथीलियम ऊतक, (b) पेशी ऊतक, (c) संवहन ऊतक, (d) वसामय ऊतक, (e) संयोजी ऊतक, (f) तंत्रिका ऊतक।

प्रश्न 7. पैरेन्काइमा ऊतक किस क्षेत्र में स्थित होते हैं।

उत्तरपैरेन्काइमा ऊतक तना, डाली और पत्ती में स्थित होते हैं।

प्रश्न 8. पौधों में एपिडर्मिस की क्या भूमिका है ?

उत्तर- पौधों में एपिडर्मिस वाहरी त्वचा के बिना भीतरी कोशिकीय स्थान में लगातार परत का निर्माण करता है। यह पौधों में प्राय: सभी भागों को सुरक्षा प्रदान करता है।

प्रश्न 9. छाल (कॉर्क) किस प्रकार सुरक्षा ऊतक के रूप में कार्य करता है?

उत्तर छाल (कार्क) वृक्ष की आयु बढ़ाने का काम करता हैं। यह वृक्षों को बाहरी खतरों से सुरक्षा प्रदान करता है। जल की हानि को रोकता है। इसमें कोशिकाएँ प्रायः मृत पायी जाती हैं, जो बिना जगह घोड़े लगातार परत बनाने का कार्य करती हैं। इस प्रकार छाल वृक्षों को सुरक्षा कवच के रूप में काम करता है।

Class 8th Hindi Notes & Solutions – click here
Watch Video on YouTube – click here
Class 8th Sanskrit Notes & Solutions – click here
Class 8th Science Notes & Solutions – click here
Class 8th Sanskrit Notes & Solutions – click here

Leave a Comment