Jhanshi Ki Rani Class 10 Non Hindi – झाँसी की रानी

इस पोस्‍ट में हमलोग बिहार बोर्ड के वर्ग 10 के अहिन्‍दी (Non Hindi) के पाठ 20 (Jhanshi Ki Rani) “झाँसी की रानी” के व्‍याख्‍या को जानेंगे। इस पाठ के लेखक सुभद्रा कुमारी चौहान है, इस पाठ में झाँसी की रानी लक्ष्‍मीबाई के वीरता की कहानी को बताया गया है।

jhanshi ki rani
jhanshi ki rani

पाठ परिचय- 1857 की क्रांति भारतीय स्वाधीनता संग्राम का अविस्मरणीय अध्याय है। ब्रितानी हुकुमत से विद्रोह का विस्तार समाज के हर तबके तक हुआ। सुभद्रा कुमारी चौहान की यह कविता ‘झांसी की रानी‘ के जीवन वृत्त, संघर्ष और विद्रोह से हमारा ओजपूर्ण साक्षात्कार कराती है। आम भारतीयों की जुबान पर बसी यह कविता प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की याद दिलाती है।

पाठ का सारांश (Jhanshi Ki Rani)

‘झांसी की रानी‘ शीर्षक कविता सुभद्रा कुमारी चौहान की रचना है। प्रस्तुत कविता में कवियित्री ने रानी के जीवन कथा, संघर्ष और विद्रोह से हमारा ओजपूर्ण साक्षात्कार कराती है।

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई कानपुर के नाना की मुहबोली बहन थी। नाना के साथ खेली पढ़ी और अस्त्र-शस्त्र की शिक्षा ली। यह वीरंगना थी। नकली युद्ध, व्यूह रचना और उसकी तलवारों की वार सराहना होती थी। सेना को घेरना और दुर्ग तोड़ना इनका प्रिय खेल था। यह अपने पिता की इकलौती बेटी थी। सन् 1857 की लड़ाई में यह अंग्रेजों को घुटनों पर ला दी थी। उसकी शादी झांसी के राजा के साथ हुई।

राजा निःसंतान मर गये। रानी विधवा हो गई। डलहौजी ने झांसी को लावारिस समझकर हमला कर दिया और दुर्ग पर अपना झंडा फहरा दिया।

ब्रिटिश सरकार ने नागपुर, तंजौर, सतारा और कर्नाटक पर कब्जा कर लिया और उसे ब्रिटिश राज्य में मिला लिया। झांसी की रानी अपने राज्य को स्वतंत्र करने के लिए युद्ध की घंटी बजा दी। उसने लैफ्टिनेंट वॉकर से झांसी की मैदान में युद्ध किया। वॉकर को युद्ध में घायल कर दिया। वह मैदान छोड़कर भाग गया।

रानी कालपी पहुँची। वहाँ, उसका घोड़ा गिरकर मर गया। यमुना तट पर अंगेजों की सेना फिर रानी से हार गई। ग्वालियर पर रानी ने अधिकार कर लिया। जनरल स्मिथ मैदान संभाल लिया। अंग्रेजों की हार हुई। पीछे से ह्यूरोज ने धावा बोल दिया।

वह मारते हुए आगे चलती ही जा रही थी, लेकिन आगे नाला आ गया। उसके बाद रानी चारों ओर से घिर गई। वह बहादूरी से लड़ते हुए मृत्यु को प्राप्त की। अभी वह तेईस वर्ष की थी। वह लोगों को स्वतंत्रता की राह दिखा गई।

Read More – click here

Jhanshi Ki Rani Video –  click here

Class 10 Science –  click here

Class 10 History – click here

Jhanshi Ki Rani Objective –  click here

Download Kislay Bhag 3 (Non Hindi) Book Pdf click here

Leave a Comment