Local Winds in the World | विश्व की स्थानीय पवनों का वर्णन

इस पोस्ट में हमलोग विश्व के प्रमुख स्थानीय पवनों (Local Winds in the World) के बारे में पढ़ेंगे। जो सभी प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

Local Winds in the World

स्थानीय पवन- वह पवन जो किसी स्थान विशेष पर एक छोटे से क्षेत्र पर चलती है! इसे स्थानीय पवन कहते हैं। यह दो प्रकार की होती है- 1. गर्म और 2. ठण्डी
विश्व के प्रमुख गर्म हवाएँ-
1. चिनूक- यह अमेरिका का स्थानीय पवन है। इसे बर्फ भक्षी या हिम भक्षी पवन भी कहते हैं क्योंकि यह जब आता है, तो प्रेयरी के मैदान के बर्फ को पिघला देता है। यह प्रेयरी के घास के मैदान के लिए अच्छी होती है।
2. फॉन- यह स्वीटजरलैंड के आलप्स पर्वत पर बहती है। यह अंगुर के लिए अच्छी होती है।
3. हरमंट्टन- यह हवा गिनी के तट पर बहती है। यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा होने के कारण इसे डॉक्टर पवन भी कहते हैं।
4. सिरोको- यह सहारा मरूस्थल से निकलती है। यह अपने साथ लाल बालू अपने साथ लेकर बालू के साथ वर्षा कराती है। जिसके कारण वर्षा का रंग लाल होता है। इसी लाल बालू के कारण इसे रक्त वर्षा या खुनी वर्षा कहते हैं। यह वर्षा मुख्य रूप से भुमध्य सागर तथा इटली में होती है।
5. सिमूम- यह अरब प्रायद्वीप पर बहता है।
6. शामल- यह इराक में बहता है।
7. ब्रिक फील्‍डर- यह ऑस्ट्रेलिया में बहता है।
8. नारवेस्टर- यह न्यूजीलैंड में बहता है।
नोटः भारत के स्थानीय पवन को उŸार भारत में लू (गर्म) तथा शीत लहर (ठण्डा), पंजाब में धूल भरी आंधी (गर्म) तथा बंगाल में काल बैशाखी (गर्म) कहा जाता है।
विश्व की प्रमुख ठंडी हवाएँ-
1. पैम्पेरो- यह एक ठंडी पवन है, जो मुख्य रूप् से ब्राजील में बहती है। इसके अलावा अर्जेन्टीना में भी बहती है।
2. मिस्ट्रल- यह भी एक ठंडी पवन है, जो मुख्य रूप से स्पेन में बहती है।
3. बोरा- यह इटली की स्थानी ठंडी पवन है, जिसके कारण इटली में ठंड बढ़ जाती है।
4. ब्लिजर्ड- यह रूस में बहनेवाली ठंडी पवन है।

संख्‍या, अंक और संख्‍यांक की परिभाषा
अपवर्तक और अपवर्त्‍य की परिभाषा
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें।

Leave a Comment