Bihar Board Class 7 Social Science Geography Ch 10 मानव पर्यावरण अंत: क्रिया : अपना प्रदेश बिहार Class 7th Sollutions

इस पोस्‍ट में हमलोग कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान भूगोल के पाठ 9. मानव पर्यावरण अंत: क्रिया : अपना प्रदेश बिहार (Manav Paryavaran Ant Kriya Apna Pradesh Bihar class 7th solutions)के सभी टॉपिकों के बारे में अध्‍ययन करेंगे।

Manav Paryavaran Ant Kriya Apna Pradesh Bihar class 7th solutions)

10. मानव पर्यावरण अंत: क्रिया : अपना प्रदेश बिहार

अभ्यास : प्रश्न तथा उनके उत्तर

प्रश्न 1. बिहार की भौगोलिक दशाओं की जानकारी दीजिए ।
उत्तर — बिहार गंगा के मैदान के मध्य में अवस्थित है। इसके पूरब में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर-प्रदेश, उत्तर में नेपाल और हिमालय पहाड़ तथा दक्षिण में झारखंड है। यहाँ की जलवायु उपोष्ण कटिबंधीय है। यहाँ मॉनसून के समय वर्षा होती है। वार्षिक वर्षा 100 सेमी से 150 सेमी के बीच होती है। गर्मी के मौसम में तापमान 40° सेल्सियस तक चला जाता है । जाड़े में तापमान अधिकतम 29° सेल्सियसम तथा न्यूनतम 8° सेल्सियस तक रहता है ।

प्रश्न 2. बिहार में लोगों का मुख्य पेशा क्या है ?
उत्तर — बिहार में लोगों का मुख्य पेशा कृषि है । वैसे नौकरी करने वालों की संख्या भी कम नहीं है ।

प्रश्न 3. बिहार को किन प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है ? इसका जन-जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर—बिहार को बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है । प्रायः कोसी क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित होते ही रहता है । जन-जीवन पर इसका बड़ा बुरा प्रभाव पड़ता है। जमी-जमाई गृहस्थी अस्त-व्यस्त हो जाती है । घर और घर का अधिकांश सामान योंहीं छोड़ इन्हें अन्यत्र शरण लेना पड़ता है। जो लोग दूसरों को खिलाते रहते हैं वही अब वे दूसरों की कृपा पर निर्भर हो जाते हैं । सरकारी और गैर-सरकारी सहायता का उन्हें बेसब्री से इन्तजार करना पड़ता है। कभी-कभी बिहार को सूखे जैसी आपदा को भी झेलना पड़ता है।

प्रश्न 4. बिहार की सांस्कृतिक विशेषताएँ लिखिए ।
उत्तर — बिहार की सांस्कृतिक विशेषताओं में यहाँ के पर्व-त्योहारों की प्रमुखता है। दशहरा का त्योहार सार्वजनिक रूप में मनाया जाता है वही दीपावली घर-घर व्यक्तिगत रूप में मनाते हैं। ईद पर व्यक्तिगत और सामूहिक दोनों का समाहार देखने को मिलता है। वैसें ही होली मिल-जुलकर मनाया जाने वाला पर्व है। बिहार की मधुबनी पेंटिंग विश्व प्रसिद्ध है। मिथिला क्षेत्र की यह खास है, जिसमें प्राकृतिक रंगों और प्रतीकों का उपयोग किया जाता है। बहुतों को यह रोजगार मुहैया कराता है।

प्रश्न 5. बिहार की मुख्य फसलें क्या-क्या हैं ?
उत्तर – बिहार की मुख्य फसल धान है। अन्य फसलों में गेहूँ, मकई, मडुआ, चना, अरहर, मसूर, मटर आदि दलहन, सरसों, तीसी, सूर्यमुखी जैसे तेलहन; हल्दी, जीरा, धनिया, मिरचाई, प्याज, लहसुन आदि मसालों की भी खेती होती है। कुछ जिलों में पान, मखाना, लीची, तंबाकू की भी खेती होती है। आम भी यहाँ खूब होता है । दीघा का दुधिया तथा भागलपुर का जर्दालु माल्दह प्रसिद्ध है। केला के लिये हाजीपुर तथा शाही लीची के लिये मुजफ्फरपुर प्रसिद्ध हैं ।

प्रश्न 6. बिहार किन-किन खाद्य पदार्थों के लिए प्रसिद्ध है ?
उत्तर — बिहार का मुख्य भोजन चावल, दाल और सब्जी है। रोटी-सब्जी भी चाव से खाई जाती है। छपरा जिला में सत्तू, लिट्टी-चोखा मशहूर है। मैथिली क्षेत्र में दही- चूड़ा चाव से खाया जाता है ।

प्रश्न 7. मिथिला पेंटिंग की मुख्य विशेषताएँ क्या है ?
उत्तर — मिथिला पेंटिंग की मुख्य विशेषताएँ हैं कि चित्र के लिए स्थानीय परिवेश तथा प्रतीकों को अपनाया जाता है। चित्रकार रंग स्वयं बनाते हैं । रंग बनाने के लिये प्राकृतिक वस्तुओं और खासकर रंगीन फूलों का उपयोग किया जाता है। इस कला को पारंपरिक धरोहर के रूप में माना जाता है।

प्रश्न 8. बिहार के मानचित्र में नदियों को दर्शाइए ।

उत्तर : 

प्रश्न 9. मैंगो शावर से आपके घर-मोहल्ले में क्या परिवर्तन दिखता है ? बताइए |

उत्तर—अप्रैल-मई की पहली वर्षा को मैंगो – शावर कहते हैं । मैंगो – शावर से आम को बढ़ने की गति मिलती ही है । हमारे घर-मोहल्ले के लोग जेठ की लू वाली गर्मी से निजात महसूस करते हैं। इस वर्षा से सर्वत्र खुशियाँ छा जाती हैं। बच्चे वर्षा में उछल-कूद मचाने और नहाने का मजा लेते हैं ।

10. नीचे ग्‍यारह किस्‍म के आमों के नाम दिए गए हैं उन्‍हें ढुँढें :
उत्तर- 1. बीजू, 2. चौसा, 3. डंका, 4. बम्बइया, 5. जर्दालु, . 6. शुकुल, 7. मिठुआ, 8: दशहरी, 9. गुलाबखस, 10. तोतापुरी, 11. मालदह ।

प्रश्न 11. सही विकल्प पर का निशान लगाएँ :

(i) बिहार के पूरब में है :
(क) पश्चिम बंगाल        (ख) उत्तर प्रदेश
(ग) सोन नदी                 (घ) छत्तीसगढ़

(ii) मधुबनी पेंटिंग जुड़ी है
(क) मगध क्षेत्र में                     (ख) अंग क्षेत्र में
(ग) भोजपुरी क्षेत्र में                (घ) मिथिला क्षेत्र में

(iii) जमालपुर में है :
(क) सिगरेट कारखाना                 (ख) जूट कारखाना
(ग) बारूद कारखाना                  (घ) रेलवे कार्यशाला

उत्तर : (i)→ (क), (ii) → (घ), (iii) →(घ)।

प्रश्न 12. सही मिलान करें :  
चूना पत्थर                                भागलपुर
रेलवे वैगन प्लांट                       बरौनी
जर्दालु                                     कैमूर
तेलशोधक कारखाना               मोकामा

उत्तर :
चूना पत्थर                                कैमूर
रेलवे वैगन प्लांट                      मोकामा
जर्दालु                                     भागलपुर
तेल शोधक कारखाना             बरौनी

कुछ अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर

प्रश्न 1. बिहार राज्य की चौहदी की चर्चा कीजिए ।
उत्तर — बिहार के पूरब में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश, उत्तर में नेपाल तथा दक्षिण में झारखंड राज्य है ।

प्रश्न 2. बिहार की जनसंख्या कितनी है ? इसके प्रति किलोमीटर जनघनत्व को भी लिखिए। आपके जिले का जन घनत्व क्या है ?
उत्तर— सन् 2001 की जनगणना के अनुसार बिहार की जनसंख्या 8.29 करोड़ है यहाँ का जनघनत्व प्रतिवर्ग किलोमीटर 881 व्यक्ति है । मैं दरभंगा जिले का रहने वाला हूँ। वहाँ का जनघनत्व प्रति वर्ग किलोमीटर 1,342 व्यक्ति है ।

प्रश्न 3. बिहार के नक्शे में वन वाले जिलों को चिह्नित कीजिए ।
उत्तर :

प्रश्न 4. बिहार दिवस कब मनाया जाता है और क्यों ?
उत्तर – बिहार दिवस प्रति वर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है । वह इसलिये क्योंकि 22 मार्च, 1912 को बंगाल प्रांत से अलग कर बिहार प्रांत की स्थापना की गई थी । प्रांत को संविधान लागू होने के बाद ‘राज्य’ कहा जाने लगा !

Read more- Click here
You Tube – Click here

Leave a Comment