Shastrakara VVI Subjective Questions – संस्‍कृत कक्षा 10 शास्‍त्रकारा:

इस पोस्‍ट में हमलोग बिहार बोर्ड कक्षा 10 संस्‍कृत के पाठ चौदह शास्‍त्रकारा: (Shastrakara VVI Subjective Questions)’ के महत्‍वपूर्ण विषयनिष्‍ठ प्रश्‍नों के उत्तर को पढ़ेंगे।

Shastrakara VVI Subjective Questions

Shastrakara VVI Subjective Questions Sanskrit Chapter 14 शास्‍त्रकारा: (शास्त्र रचयिता)

यह पाठ संवाद के रूप में है।

लघु-उत्तरीय प्रश्‍नोत्तर (20-30 शब्‍दों में) ____दो अंक स्‍तरीय

1.शास्त्रं मानवेभ्यः किं शिक्षयति? (2018A)

उत्तर- शास्त्र मनुष्य को कर्तव्य-अकर्तव्य का बोध कराता है। शास्त्र ज्ञान का शासक होता है। सुकर्म-दुष्कर्म, सत्य-असत्य आदि की जानकारी शास्त्र से ही मिलती है।

2. षट् वेदांगों के नाम लिखें। (2020A ІІ)

उत्तर- षट् वेदांग हैं- शिक्षा, कल्‍प, व्‍याकरण, निरूक्‍त, छन्‍द और ज्‍योतिष।

3. भारतीय दर्शनशास्‍त्र और उनके प्रवर्त्तकों की चर्चा करें। (2020A І)

उत्तर- भारतीय दर्शनशास्त्र छः हें। सांख्य-दर्शन के प्रवर्तक कपिल, योग-दर्शन के प्रवर्तक पतञ्जलि, न्याय-दर्शन के प्रवर्तक गौतम, वैशेषिक दर्शन के प्रवर्तक कणाद, मीमांसा-दर्शन के प्रवर्तक जैमिनी तथा वेदांत-दर्शन के प्रवर्तक बादरायण ऋषि हैं।

4. ज्योतिषशास्त्र के अन्तर्गत कौन-कौन शाखा तथा उनके प्रमुख ग्रन्थ कौन से हैं? (2018A)

उत्तर- ज्योतिषशास्त्र के अन्तर्गत खगोल विज्ञान, गणित आदि शास्त्र हैं। आर्यभटीयम, वृहत्संहिता आदि उनके प्रमुख ग्रन्थ हैं।

5.कल्प ग्रन्थों के प्रमुख रचनाकारों का नामोल्लेख करें। (2018A)

उत्तर- कल्प ग्रन्थों के प्रमख रचनाकार बौधायन, पारद्वाज, गौतम, वशिष्ठ आदि हैं।

6. शास्त्र मनुष्यों को किन-किन चीजों का बोध कराता है? (2013A,2014A)

उत्तर- शास्त्र मनुष्यों को कर्तव्य और अकर्तव्य का बोध कराता है। यह सत्‍य-असत्‍य और सही काम तथा गलत कामों के बारे में जानकारी देता है।

7.वेदांग कितने हैं? सभी का नाम लिखें। (2013A, 2015C)

अथवा, वेद कितने हैं? सभी के नाम लिखें। (2014C)

अथवा, वेदाड़ों के नाम लिखें। (2018A)

उत्तर- वेदांग छह हैं- शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरुक्त, छन्द और ज्योतिष ।

8. शास्वकाराः पाठ में किस विषय पर चर्चा की गई है? (2013A)

उत्तर- शास्त्रकारा: पाठ में शास्त्रों के माध्यम से सदगुणों को ग्रहण करने की प्रेरणा है। इससे हमें अच्छे संस्कार की सीख मिलती है। यश प्राप्त करने की शिक्षा भी मिलती है।

9. शास्त्रकाराः’ पाठ के आधार पर संस्कृत की विशेषता बताएँ। (2016A)

उत्तर- ‘शास्त्रकाराः’ पाठ के अनुसार भारतीय ज्ञान-विज्ञान संस्कृत शास्त्रों में वर्णित है। संस्कृत में ही वेद, वेदांग, उपनिषद् तथा दर्शनशास्त्र रचित हैं। इस प्रकार संस्कृत लोगों को कर्तव्य-अकर्तव्य, संस्कार, अनुशासन आदि की शिक्षा देता है।

10. ‘शास्वकारा:’ पाठ के आधार पर शास्त्र की परिभाषा अपने शब्दों में लिखें। (2017A)

उत्तर- सांसारिक विषयों से आसक्ति या विरक्ति, स्थायी, अस्थायी या कृत्रिम उपदेश जो लोगों को देता है उसे शास्त्र कहते हैं। यह मानवों के कर्तव्य और अकर्तव्य का बोध कराता है। यह ज्ञान का शासक है।

Leave a Comment