Prem Ayni Shree Radhika VVI Subjective Questions – हिन्‍दी कक्षा 10 प्रेम अयनि श्री राधिका

इस पोस्‍ट में हमलोग बिहार बोर्ड कक्षा 10 हिन्‍दी के पाठ दो ‘प्रेम अयनि श्री राधिका (Prem Ayni Shree Radhika VVI Subjective Questions)’ के महत्‍वपूर्ण विषयनिष्‍ठ प्रश्‍नों के उत्तर को पढ़ेंगे।

Prem Ayni Shree Radhika VVI Subjective Questions

Prem Ayni Shree Radhika VVI Subjective Questions हिन्‍दी पाठ 2 (क) प्रेम अयनि श्री राधिका
(ख) करील के कंजन ऊपर वारौं
कवि- रसखान

लघु-उत्तरीय प्रश्न (20-30 शब्दों में)—–दो अंक स्तरीय
प्रश्न 1. कवि ने स्वयं को बेमन का क्यों कहा है? (2018C)
उत्तर- कवि रसखान का मन मोहन की छवि में डूब गया है। उस नंद के चहेते वे रसखान के मन का मणि यानी चित हर लिया है, इसलिए कवि अब बिना मन का यानी बेमन हो गया है।

प्रश्न 2. कृष्ण को चोर क्यों कहा गया है? (पाठ्य पुस्तक, 2018A)
उत्तर- कवि कृष्ण और राधा के प्रेम में मनमुग्ध हो गये हैं। उनकी मनमोहक छवि को देखकर मन पूर्णतः उस युगल में रम जाता है। इसलिए इन्हें लगता है इस देह से मनरूपी मणि को कृष्ण ने चुरा लिया है।

प्रश्न 3.कवि ने माली-मालिन किन्हें और क्यों कहा है?           
अथवा, रसखान ने माली-मलिन किन्हें और क्यों कहा है? (Text Book 2012A, 2015A, 2015C, 2014C)
उत्तर- कवि ने माली-मालिन कृष्ण और राधा को कहा है। क्योंकि, कवि राधा-कृष्ण के प्रेममय युगल को प्रेम-भरे नेत्र से देखा है। यहाँ प्रेम को वाटिका मानते हैं और उस प्रेम-वाटिका के माली-मालिन कृष्ण-राधा को मानते हैं।

प्रश्न 4. रसखान रचित सवैये का भावार्थ अपने शब्दों में लिखें। (पाठ्य पुस्तक, 2012A, 2014C)
उत्तर- रसखान रचित सवैये में ब्रजभूमि के प्रति उनका हार्दिक प्रेम प्रकट होता है। सवैये में उन्होंने कहा है कि ब्रजभूमि की एक-एक वस्तु, स्थान, सरोवर, कँटीली झाड़ियाँ सुखदायक हैं क्योंकि यहाँ ब्रह्म के अवतार श्रीकृष्ण अवतरित हुए।

प्रश्न 5. रसखान के द्वितीय दोहे का काव्य-सौंदर्य स्पष्ट करें? (पाठ्य पुस्तक)
उत्तर- प्रस्तुत दोहे में सवैये छन्द में भाव के अनुसार भाषा का प्रयोग अत्यन्त मार्मिक है। सम्पूर्ण छन्द में ब्रजभाषा की सरलता, सहजता और मोहकता देखी जा सकती है। कहीं-कहीं तद्भव और तत्सम के सामासिक रूप भी मिल रहे हैं।

Leave a Comment