Ek Vriksh Ki Hatya VVI Subjective Questions – हिन्‍दी कक्षा 10 एक वृक्ष की हत्या

इस पोस्‍ट में हमलोग बिहार बोर्ड कक्षा 10 हिन्‍दी के पाठ आठ ‘एक वृक्ष की हत्या (Ek Vriksh Ki Hatya VVI Subjective Questions)’ के महत्‍वपूर्ण विषयनिष्‍ठ प्रश्‍नों के उत्तर को पढ़ेंगे।

Ek Vriksh Ki Hatya VVI Subjective Questions

Ek Vriksh Ki Hatya VVI Subjective Questions हिन्‍दी पाठ 8 एक वृक्ष की हत्या
कवि- कुँवर नारायण

लघु-उत्तरीय प्रश्न (20-30 शब्दों में)____दो अंक स्तरीय
1. ’एक वृक्ष की हत्या’ कविता में एक रूपक की रचना हई है। रूपक क्या है और यहाँ उसका क्या स्वरूप है? स्पष्ट कीजिए। (Text Book)
उत्तर- रूपक भाव अभिव्यक्ति की एक विधा है। इसमें कवि की कल्पना मूर्तरूप में चित्रित होती है। यहाँ वृक्ष की महत्ता को मूर्त रूप देते हुए उसे एक प्रहरी के रूप में दिखाया गया है।

प्रश्न 2. ’एक वृक्ष की हत्या’ कविता विश्व की किस समस्या को उजागर करती है?                                                         (2018C)
उत्तर- ‘एक वृक्ष की हत्या’ कविता संसार की पर्यावरण समस्या को उजागर कर रही है। वन-विनाश के कारण पर्यावरण दूषित हो रहा है, जो अन्ततः मनुष्य के विनाश का कारण बन सकता है।

प्रश्न 3. घर, शहर और देश के बाद कवि किन चीजों को बचाने की बात करता है और क्यों ?                                             (Text Book)
उत्तर- घर, शहर और देश के बाद, कवि नदियों, हवा, भोजन, जंगल एवं मनुष्य को बचाने की बात करता है क्योंकि नदियाँ, हवा, अन्न, फल, फूल जीवनदायक हैं। इनकी रक्षा नहीं होगी तो मनुष्य के स्वास्थ्य की रक्षा नहीं हो सकती है।

प्रश्न 4. कवि को वृक्ष बूढ़ा चौकीदार क्यों लगता था?(Text Book 2012A, 2012C, 2017A)
उत्तर- कवि एक वृक्ष के बहाने प्राचीन सभ्यता, संस्कति एवं पर्यावरण की रक्षा की चर्चा की है। वृक्ष मनुष्यता, पर्यावरण एवं सभ्यता की प्रहरी है। यह प्राचीनकाल से मानव के लिए वरदानस्वरूप है, इसका पोषक है, रक्षक है। इन्हीं बातों का चिंतन करते हुए कवि को वृक्ष बूढ़ा चौकीदार लगता था।

प्रश्न 5. कविता के शीर्षक की सार्थकता स्पष्ट कीजिए।
अथवा, ’एक वृक्ष की हत्या’ शीर्षक कविता का भावार्थ लिखें।(Text Book, 2013C)
उत्तर- प्रस्तुत कविता में कवि एक पुराने वृक्ष की चर्चा करते हैं। वृक्ष प्रहरी के रूप में कवि के घर के निकट था और वह एक दिन काट दिया जाता है। काम के चिंतन का मुख्य केन्द्र-बिन्दु कटा हुआ वृक्ष ही है। उसी को आधार मानव सभ्यता, मनुष्यता एवं पर्यावरण का क्षय होते हुए देखकर दुखी होते हैं।

प्रश्न 6. ’एक वृक्ष की हत्या’ कविता का समापन करते हुए कवि अपने किन अंदेशों का जिक्र करता है और क्यों?        (Text Book, 2016A)
उत्तर- कवि को अंदेशा है कि आज पर्यावरण, हमारी प्राचीन सभ्यता, मानवता तक के जानी दुश्मन समाज में तैयार हैं। अंदेशा इसलिए करता है क्योंकि आज लोगों की प्रवृत्ति वृक्षों की काटने की हो गई। सभ्यता के विपरीत कार्य करने की प्रवृत्ति बढ़ रही है, मानवता का ह्रास हो रहा है।

प्रश्न 7. वृक्ष और कवि में क्या संवाद होता था? (Text Book, 2015A, 2015C)
उत्तर- कवि जब अपने घर कहीं बाहर से लौटता था तो सबसे पहले उसकी नजर घर के आगे स्थिर खड़ा एक पुराना वृक्ष पर पड़ती। कवि को आभास होता मानो वृक्ष उससे पूछ रहा है कि तुम कौन हो ? कवि इसका उत्तर देता-मैं तुम्हारा दोस्त हैं। इसी संवाद के साथ वह उसके निकट बैठकर भविष्य में आने वाले पर्यावरण संबंधी खतरों का अंदेशा करता है।

Leave a Comment