Hamari Nind VVI Subjective Questions – हिन्‍दी कक्षा 10 हमारी नींद

इस पोस्‍ट में हमलोग बिहार बोर्ड कक्षा 10 हिन्‍दी के पाठ नौ ‘हमारी नींद (Hamari Nind VVI Subjective Questions)’ के महत्‍वपूर्ण विषयनिष्‍ठ प्रश्‍नों के उत्तर को पढ़ेंगे।

Hamari Nind VVI Subjective Questions

पाठ 9 हमारी नींद
कवि- वीरेन डंगवाल

लघु-उत्तरीय प्रश्न (20-30 शब्दों में)___दो अंक स्तरीय
प्रश्न 1. ’हमारी नींद’ कविता किस प्रकार के जीवन का चित्रण करती है? (Text Book)
उत्तर- हमारी नींद कविता सुविधाभोगी, आरामपसंद जीवन अथवा हमारी बेपरवाहियों के बाहर विपरीत परिस्थितियों से लगातार लड़ते हुए बढ़ते जाने वाले जीवन का चित्रण करती है।

प्रश्न 2. कविता के शीर्षक की सार्थकता पर विचार कीजिए। (Text Book)
अथवा, ’हमारी नींद’ कविता के शीर्षक की सार्थकता पर प्रकाश डालें। (2013CA 2014A, 2015A)
उत्तर- यहाँ शीर्षक विषय वस्तु प्रधान हैं। शीर्षक छोटा है और आकर्षक भी है। इसका शीर्षक पूर्णरूप से केन्द्र में चक्कर लगाता है, जहाँ शीर्षक सुनकर ही जानने की इच्छा प्रकट हो जाती है। अतः सब मिलाकर शीर्षक सार्थक है।

प्रश्न 3. मक्खी के जीवन-क्रम का कवि द्वारा उल्लेख किये जाने का क्या आशय है? (Text Book ,2013A)
उत्तर- मक्खी के जीवन-क्रम का कवि द्वारा उल्लेख किये जाने का आशय है निम्न स्तरीय जीवन की संकीर्णता को दर्शाना। सृष्टि में अनेक जीवन-क्रम चलता रहता है । मक्खी का जीवन-क्रम केवल सुविधाभोगी एवं परजीवी जीवन का बोध कराता है।

प्रश्न 4. कवि गरीब बस्तियों का क्यों उल्लेख करता है? (Text Book)

उत्तर- कवि गरीब बस्तियों के उल्लेख के माध्यम से कहना चाहता है कि जहाँ के लोग दो जून रोटी के लिए काफी मसक्कत करने के बाद भी तरसते हैं वहाँ पूजा-पाठ, देवी जागरण जैसा महोत्सव के बहाने कुछ स्वार्थी लोग अपने लाभ के लिए गरीब लोगों का उपयोग करते हैं।

प्रश्न 5. ’हमारी नींद’ शीर्षक कविता में कवि ने किन अत्याचारियों का जिक्र किया है, और क्यों? (Text Book, 2011A, 2015C, 2017A)
उत्तर- कवि यहाँ उन अत्याचारियों का जिक्र करता है जो हमारी सुविधाभोगी, आरामपसंद जीवन से लाभ उठाते हैं। हमारी बेपरवाहियों के बाहर विपरीत परिस्थितियों से लगातार लड़ते हुए बढ़ते जाने वाले जीवित नहीं रह पाते हैं और इस अवस्था में अत्याचारी अत्याचार करने के बाह्य और आंतरिक सभी साधन जुटा लेते हैं।

Leave a Comment